चंडीगढ़ में नरसंहार की मुख्य वजह 'लाल परी' थी। विवाद शराब पीने को लेकर
ही शुरू हुआ था, जिसके चलते ट्रक चालक ने सो रहे लोगों को कुचला। तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, अकेली 'लाल परी' ने कैसे करवा डाले 5 कत्ल?
2 of 8
ट्रक चालक और उसके दो सहयोगी रात नौ बजे ट्रांसपोर्ट एरिया पहुंचे थे। ट्रक पार्क करने के बाद तीनों शराब पीने लगे। वे काफी शोर मचा रहे थे। फुटपाथ पर सोने वाले मजदूरों ने जब ऐसा करने से मना किया तो वे हाथापाई पर उतर आए। विवाद में ट्रक चालक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर लोग इकट्ठे हो गए और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
देखिए, अकेली 'लाल परी' ने कैसे करवा डाले 5 कत्ल?
3 of 8
दरअसल इस खौफनाक कांड का इरादा ट्रक ड्राइवर ने तभी कर लिया था जब उसका और मजदूरों के बीच दोबारा विवाद हुआ और उसने सभी को जान से मारने की धमकी दी। प्रत्यक्षदर्शी विजय सिंह ने बताया कि ट्रक चालक का मजदूरों से दो बार झगड़ा हुआ। पहली बार झगड़ा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ।
देखिए, अकेली 'लाल परी' ने कैसे करवा डाले 5 कत्ल?
4 of 8
इसके आधे घंटे बाद फिर वे झगड़ने आ गए। हालांकि लोगों ने फिर उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद ट्रक चालक और उसके दो सहयोगी ट्रक में जाकर सो गए और मजदूर नेट के नीचे टाट बिछाकर सो गए। रात को अचानक चीख-पुकार मचने पर देखा कि ट्रक चालक फुटपाथ पर लोगों को रौंदता हुआ जा रहा था। डस्टबिन से टकराकर तेज आवाज के साथ ट्रक रुक गया।
विज्ञापन
देखिए, अकेली 'लाल परी' ने कैसे करवा डाले 5 कत्ल?
5 of 8
आसपास खून बिखरा हुआ था। कुछ लोग दर्द से चीख रहे थे। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक चालक ने रविवार रात आठ लोगों को जान से मारने के इरादे से कुचल दिया। लेकिन पुलिस ने उस पर मामला दर्ज किया है गैर इरादतन हत्या का। यही नहीं अभी तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई।
विज्ञापन
देखिए, अकेली 'लाल परी' ने कैसे करवा डाले 5 कत्ल?
6 of 8
उधर, घटना के बाद से ही ट्रांसपोर्ट का मालिक ‘जमींदारा’ ऑफिस में कुंडी लगाकर गायब है। पुलिस ट्रक चालक की हिस्ट्री जानने के लिए ट्रांसपोर्ट के मालिक को तलाश रही है। ट्रांसपोर्ट एरिया में जमींदारा का ऑफिस नंबर 14 है। वहां सोमवार को पूरा दिन कुंडी लगी रही।
विज्ञापन
देखिए, अकेली 'लाल परी' ने कैसे करवा डाले 5 कत्ल?
7 of 8
ट्रक चालक करीब 50 मीटर तक लोगों को कुचलता चला गया। लेकिन रुका नहीं। ट्रक चालक ने एक साइकिल को रौंदा और फिर नगर निगम के बड़े डस्टबिन से टकराकर रुक गया। इसके बाद ट्रक रुकने पर वह मौके से भाग खड़ा हुआ। रात 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम पर इस मामले की सूचना दी गई और पीसीआर वहां 1:10 पर पहुंच गई।
ट्रक चालक वहां से पैदल भागकर कितनी दूर जा सकता था। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस संबंध में डॉ. गुरइकबाल सिंह सिद्धू, एएसपी, ईस्ट ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपियों पर 304 व 34आईपीसी की धारा के तहत दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर, हत्या का मामला पाया जाएगा तो आरोपियों पर धारा 302दर्ज की जाएगी।