फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने शहर में मचाई भगदड़, तस्वीरें रूह कंपा देंगी

विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ से लुधियाना जा रही बस समराला चौक पर ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गई तो लोगों को रौंदते हुए सवारियों से भरे ऑटो पर जा चढ़ी। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

बेकाबू बस ने शहर में मचाई भगदड़, तस्वीरें रूह कंपा देंगी

2 of 6
हादसा, चंडीगढ़ से लुधियाना आ रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बस के साथ हुआ। टक्कर से आटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे से ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बेकाबू बस ने शहर में मचाई भगदड़, तस्वीरें रूह कंपा देंगी

3 of 6
घायलों को अपोलो अस्पताल, मोहन दई कैंसर अस्पताल और सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन एक महिला का हाथ कट गया है। हादसे में बस सवार सवारियां बाल बाल बच गई। हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर को काबू कर उसकी खूब पिटाई की।

बेकाबू बस ने शहर में मचाई भगदड़, तस्वीरें रूह कंपा देंगी

4 of 6
हादसे में घायल ऑटो ड्राइवर हरजीत सिंह ने बताया कि वह समराला चौक से सवारियां लेकर बस स्टैंड के लिए निकला था। जब वह चौक के बीचों बीच पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार बस आ रही थी। बस ड्राइव ने ब्रेक लगाई, लेकिन वह नहीं लगी और बस बेकाबू हो गई। बस एक बाइक और साइकिल सवार को रौंदते हुए सीधे ऑटो पर आ चढ़ी।
विज्ञापन

बेकाबू बस ने शहर में मचाई भगदड़, तस्वीरें रूह कंपा देंगी

5 of 6
हरजीत के मुताबिक जब बस ने ऑटो को टक्कर मारी तो वह दूसरी तरफ जा गिरे। इसके बाद बस ऑटो पर ही चढ़ गई। इससे ऑटो में सवार गांव मानकी वाल निवासी हरसंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शकुंतला देवी और नंद किशोर बुरी तरह से घायल हो गए। जांच अधिकारी एएसआई करनैल सिंह ने कहा कि लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि शकुंतला देवी का एक हाथ कट गया है, जबकि नंद किशोर के भी काफी चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू बस ने शहर में मचाई भगदड़, तस्वीरें रूह कंपा देंगी

6 of 6
प्रत्यक्षदर्शी सुखविंदर सिंह ने कहा कि बस पीछे से ही काफी तेज रफ्तार में आ रही थी। समराला चौक के बीचों बीच जब बस ऑटो पर चढ़ी तो लोगों को समझ में नहीं आ रहा था कि बस को कैसे पीछे किया जाए। लोगों ने किसी तरह घायलों को तो बाहर निकाल दिया, लेकिन बस को हटाने के लिए कोई साधन नहीं था। बस के सड़क के बीच में खड़े होने की वजह से सभी तरफ जाम लग गया। उसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगवाई और बस को पीछे करवा कर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें