फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

Sun, 16 Nov 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 16
भगवान भोले न सही उनका बहरूपिया ही सही कुछ यही सोचकर उनके साथ ये युवतियां सेल्फी ले रही हैं। मौका था कलाग्राम में चल रहे क्रॉफ्ट मेले के दूसरे दिन का। बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्टालों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। शनिवार और छुट्टी का दिन होने के कारण पहले दिन की अपेक्षा यहां भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

2 of 16
मेले में शाम के समय मन मोहक सांस्कृति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। पंजाब से आए राजिंदर सिंह के साथ 12 लोक गायकों समेत विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

3 of 16
राजस्थानी कलाकार चुगे खान ने अपनी प्रस्तुति दी। इसके साथ ही हरियाणा के कलाकारों ने बनचारी डांस की प्रस्तुति दी।

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

4 of 16
इसके साथ ही यहां जयपुर का कच्ची घोड़ी डांस प्रस्तुत कर कलाकरों ने राजस्थानी संस्कृति की छाप छोड़ी।
विज्ञापन

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

5 of 16
शनिवार को मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देश के विभिन्न राज्यों के फूड स्टॉल लगाए हैं। गुजरात, राजस्थान, सिटको, हैदराबाद, जम्मू एंड कश्मीर व अन्य प्रांतों ने अपने-अपने राज्यों के खाने के स्टॉल लगाए है। सैलानियों ने खरीदारी का लुफ्त उठाया।
विज्ञापन

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

6 of 16
क्रॉफ्ट मेले के दूसरे दिन स्टालों पर लोगों ने खूब खरीदारी की। विंटेज कार के अलावा बनारसी साड़ी और फ्लावर पॉट का लोगों में खासा क्रेज रहा।
विज्ञापन

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

7 of 16
राजस्थानी और पंजाबी मुखौटों के फ्लावर पॉट की भी डिमांड रही। यूपी के मैनपुरी से आए नेमीचंद ने बताया कि लकड़ी की विंटेज कार लोगों को खूब भा रही है।

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

8 of 16
चंडीगढ़ के कलाग्राम में शुरू हुए छठे क्राफ्ट मेले में विदेशी कलाकारों की धूम है। वहीं, लकड़ी के बॉक्स में हाथी आकर्षण का केंद्र बना है।

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

9 of 16
साल मेले में 22 राज्यों के 200 से ज्यादा कलाकार और 170 से ज्यादा शिल्पकार पहुंचे हैं। मेले में विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य दिखाए जा रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट, हरियाणा, पंजाब और आंध्रप्रदेश के लोकनृत्य लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

10 of 16
मेला 23 नवंबर तक चलेगा। इसमें सतरंगे भारत की विभिन्न संस्कृतियों की छटा नजर आ रही है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात आदि राज्यों के लोकगीत, नृत्य, कला और क्राफ्ट यहां प्रदर्शित किए गए हैं। यहां सजावटी सामान, कपड़े, फर्नीचर, कालीन आदि के स्टॉल हैं।

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

11 of 16
मेले में बहादुरगढ़ के चंद्रकांत की कलाकारी आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने लकड़ी का एक बॉक्स बनाया है, जिसके अंदर छोटा-सा हाथी बना है। खास बात है कि इसके लिए उन्होंने एक ही लकड़ी का इस्तेमाल किया है। बड़ी बारीकी से बॉक्स के अंदर हाथी की शेप दी है। इस बॉक्स की कीमत 20 हजार रुपये है।

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

12 of 16
कलाग्राम में शुक्रवार से छठा क्राफ्ट मेला शुरू हो गया। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात आदि राज्यों के लोकगीत, नृत्य, कला और क्राफ्ट यहां प्रदर्शित किए गए हैं।

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

13 of 16
क्राफ्ट मेले का उद्घाटन यूटी प्रशासक शिवराज पाटिल ने किया। मेला 23 नवंबर तक चलेगा। इसमें सतरंगे भारत की विभिन्न संस्कृतियों की छटा नजर आ रही है।

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

14 of 16
मेले के पहले दिन गायक अमरिंदर बॉबी ने अपने गीतों पर लोगों को झुमाया। इस साल मेले में 22 राज्यों के 200 से ज्यादा कलाकार और 170 से ज्यादा शिल्पकार पहुंचे हैं।

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

15 of 16
मेले में विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य दिखाए जा रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट, हरियाणा, पंजाब और आंध्रप्रदेश के लोकनृत्य लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, मेले में पहुंचे लोग कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचाते नजर आए।
विज्ञापन

'भगवान शिव' के साथ सेल्फी, देखिए ऐसी गजब तस्वीरें

16 of 16
मेले में लोग गुजराती खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। यहां पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान आदि के फूड स्टॉल भी लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें