फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे

Tue, 04 Aug 2015 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, रोपड़(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
मामला पंजाब के रोपड़ का है। यहां बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी और बुडै़ल जेल तोड़ने के दोषी जगतार सिंह हवारा को कड़ी सुरक्षा में जिला अदालत में पेश किया गया। हवारा को पेशी के बाद जब अदालत से बाहर लाया जा रहा था तो उसने पुलिस को उसके साथ धक्का न करने की बात कही। इसपर हवारा की डीएसपी हरबीर सिंह अठवाल के साथ तकरार हो गई। हवारा ने अलगाववादी नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख एक बार  तो पुलिस वाले अवाक रह गए।
विज्ञापन

आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे

2 of 7
हवारा को सोमवार को एडिशनल सेशन जज सुनीता कुमारी की अदालत में पेश किया गया। अगली सुनवाई सात सितंबर को है। पेशी के दौरान हवारा के अदालत में दिए गए बयान पर दस्तखत भी करवाए गए। उधर हवारा के समर्थन में खड़ी उसकी बहन संदीप कौर समेत अकाली दल अमृतसर के नेताओं ने भी अदालत परिसर के बाहर अलगाव वादी नारे लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन

आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे

3 of 7
इस बीच पुलिस हवारा को गाड़ी में लेकर चली गई। इस दौरान जगतार की बहन संदीप कौर और एक महिला पुलिस कर्मी में धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर अकाली दल अमृतसर के महासचिव मोहिंदरपाल सिंह, युवा नेता रनदेव सिंह देबी, सतपाल सिंह पटियाला, कुलदीप सिंह भागोवाल, फौजा सिंह धनौरी, सरबजीत सिंह सैदपुर और कुलदीप सिंह पाबली मौजूद थे।

आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे

4 of 7
हवारा ने अदालत में कहा कि उसे तिहाड़ जेल दिल्ली में भेजे जा रहे सभी वारंट नहीं मिलते। कई वारंट तो रास्ते में ही रह जाते हैं। पुलिस ने सुबह पांच बजे से उसे बेड़ियों में जकड़ा हुआ है जिसके कारण न तो वह कपड़े बदल सका और न ही फ्रेश हो सका। पुलिस ने उससे मिलने आए परिजनों के साथ भी धक्का-मुक्की की। हवारा ने अदालत से उसके परिजनों को उससे मिलवाने को कहा लेकिन अदालत ने इसे नामंजूर कर दिया।

विज्ञापन

आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे

5 of 7
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हवारा की मुलाकात उसकी ताई सुखपाल कौर से करवाई। वहीं जगतार सिंह के वकील का कहना है कि उसे बेड़ियों में जकड़कर अदालत में पेश करना मानवीय अधिकारों का उल्लंघन है। हवारा पर सात सितंबर 1988 को रोपड़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट और टाडा के सेक्शन 5 के तहत मामला दर्ज किया था। हवारा पर रोपड़ में ही दर्ज कत्ल के एक अन्य मामले की सुनवाई 17 सितंबर को रखी गई है। यह सुनवाई अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी।

विज्ञापन

आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे

6 of 7
जगतार सिंह का कहना है कि उसपर झूठा मामला दर्ज किया गया है तब वह 17 साल का था। इसके अलावा जगतार सिंह हवारा पर चार अन्य मामले भी दर्ज हैं। इनमें श्री चमकौर साहिब में सभा के दौरान चली गोली से होमगार्ड के जवान की हत्या। श्री चमकौर साहिब में ग्रंथी सिंह का कत्ल, हवारा का खमानो पुलिस के साथ हुआ मुकाबला औ बाबा प्यारा सिंह भनियारा वाले के डेरे के बाहर बम रखने का मामला शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे

7 of 7
हवारा की बहन संदीप कौर ने उसकी रिहाई की मांग की है। उनका कहना है कि हवारा को जेल में 20 साल हो गए हैं। हवारा के समर्थन में आए गुरचरण सिंह ने कहा कि दिल्ली में पेशी के दौरान हवारा को सबसे मिलने दिया जाता है और पेशी भी शांति से होती है। पंजाब में ऐसा माहौल नहीं होता। मौके पर बलजीत सिंह खालसा, मोहन सिंह, जसवंत सिंह, बलबीर सिंह हिसार, गुरचरण सिंह पटियाला, सिख रिलीफ यूके के सदस्य आरपी सिंह, कुलविंदर कौर हाजिर थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें