फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए...नेताओं के रूठने और मनाने का दौर

Tue, 29 Jul 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पीयू, पेक और पीजीआई के रेजिडेंशियल एरिया की समस्याओं के लिए पार्षद सौरभ जोशी निगम सदन की बैठक के दौरान जमीन पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक यहां की समस्याओं को नगर निगम के दायरे में शामिल नहीं किया जाएगा तब तक वे हाउस में अपनी निर्धारित सीट पर नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए...नेताओं के रूठने और मनाने का दौर

2 of 5
पार्षद सौरभ जोशी इसके बाद अपनी नेम प्लेट उठाकर जमीन पर बैठ गए। सभी पार्षदों के मनाने के बाद कहीं जाकर वे वापस सीट पर आए। जोशी ने कहा कि उनका वार्ड सबसे अनोखा है।
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए...नेताओं के रूठने और मनाने का दौर

3 of 5
दरअसल उनके वार्ड में सेक्टर-12, 14 भी आता है। सेक्टर-12 में पीजीआई व पेक है जबकि सेक्टर-14 में पंजाब यूनिवर्सिटी है। यहां के बाशिंदे नगर निगम चुनाव में वोट तो दे सकते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के लिए निगम कुछ नहीं कर सकता। दरअसल ये सेक्टर निगम के दायरे में आते ही नहीं हैं।

तस्वीरें देखिए...नेताओं के रूठने और मनाने का दौर

4 of 5
जोशी का कहना है कि निगम के गठन के वक्त ये म्यूनिसिपल एरिया घोषित किया गया था, फिर भी निगम ने इसके अपने दायरे में शामिल नहीं किया। आखिरकार जोशी के विरोध जताने पर निगम कमिश्नर वीपी सिंह ने कहा कि वे जल्दी ही इस मसले को सुलझाने के लिए एक बैठक बुलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें देखिए...नेताओं के रूठने और मनाने का दौर

5 of 5
बैठक में पेक व पीजीआई के डायरेक्टर और पीयू के वीसी के बुलाया जाएगा। उसमें मेयर व पार्षद भी होंगे। बैठक में यहां के रेजिडेंशियल एरिया को निगम के दायरे में शामिल करने पर चर्चा होगी। बैठक के दौरान विभिन्न पार्षदों की भाव भंगिमाएं देखने लायक थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें