नगर निगम के पार्षद उस समय रुंआसा हो गए, जब उन्हें मंत्री के सामने कैदियों की तरह पकड़-पकड़ कर पेश किया गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
मंत्री के सामने 'कैदी' बनकर पेश हुए पार्षद, तस्वीरें
2 of 5
इस दौरान उनके साथ जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। अपने साथ हुए इस व्यवहार से दुखी होकर पार्षदों ने अकाली दल के ऑब्जर्वर एवं सिंचाई मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों से कहा कि मंत्री साहब! इसतों चंगा तां सानूं नहर ’च धक्का दे दो।
विज्ञापन
मंत्री के सामने 'कैदी' बनकर पेश हुए पार्षद, तस्वीरें
3 of 5
मंत्री के सामने पार्षदों की जबरन पेशी का आलम यह था कि शनिवार सुबह दो पार्षदों को अगवा करने की शिकायत थाना सिटी पुलिस के पास पहुंची। इस पर पुलिस ने दत्त रोड पर छापा मारा। यहां दोनों गुटों से संबंधित पार्षदों को अलग-अलग कमरों में बैठाया गया था।
मंत्री के सामने 'कैदी' बनकर पेश हुए पार्षद, तस्वीरें
4 of 5
किसी को अगवा न कर लिया जाए, इस डर से अकाली नेताओं के सुरक्षा गार्ड पहरा दे रहे थे। दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अकाली दल के ऑब्जर्वर एवं सिंचाई मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों के साथ पार्षदों की मीटिंग थी। अकाली नेताओं के साथ उनके सुरक्षा गार्डोँ की देखरेख में पार्षदों को पेश किया गया।
मंत्री के सामने 'कैदी' बनकर पेश हुए पार्षद, तस्वीरें
5 of 5
मंत्री ढिल्लों ने कहा कि 9 मार्च को काउंसलर्स का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है और उस दिन ही मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का ऐलान भी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि काउंसिलरों से मेयर बनाने के बारे में उनकी राय ली गई।