फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस मैदान में खेले युवराज, कपिल और चेतन शर्मा, उसे अस्थायी जेल में किया तब्दील, पढ़ें- क्यों

Wed, 25 Mar 2020 09:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
कपिल देव, युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
घातक कोरोना वायरस की चपेट में पूरी दुनिया है। भारत में भी इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चंडीगढ़ में भी कोरोना के सात पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इस महामारी का प्रकोप और न बढ़े इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरे चंडीगढ़ में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इस दौरान कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के लिए अस्थायी जेल भी बनाई गई है। इस अस्थायी जेल का युवी, भज्जी और कपिल देव से गहरा नाता है...
विज्ञापन

2 of 5
सेक्टर-16 स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला
कर्फ्यू नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने पहले से ही तैयारी कर ली है। सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में और मनीमाजरा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को अस्थायी जेल जेल बनाया गया है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को इन्हीं जेलों में रखा जाएगा। सेक्टर-16 स्टेडियम कपिल देव, युवराज सिंह और चेतन शर्मा का घरेलू मैदान है। अब इसे कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के लिए अस्थायी जेल में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस मैदान में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच जनवरी 1985 में और एक टेस्ट मैच 1990 में खेला गया था। इस मैदान में केवल चार मैच ही खेले गए। कपिल देव, चेतन शर्मा और युवराज सिंह ने इसी मैदान से क्रिकेट खेलना शुरु किया था। अक्टूबर 2007 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मैच हुआ था।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुल 667 लोगों को किया राउंडअप
ईस्ट डिवीजन में सबसे ज्यादा लोग राउंडअप कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने मंगलवार को कुल 667 लोगों को राउंडअप किया। इनमें 334 ईस्ट जोन, 226 सेंट्रल जोन और 107 लोग शहर के साउथ डिवीजन से राउंडअप किए गए। सबसे अधिक मौलीजागरां पुलिस ने 90 लोगों को हिरासत में लिया जबकि सेक्टर 17 थाना पुलिस ने 84 और मनीमाजरा थाना पुलिस ने 77 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, सबसे कम 6 लोगों को सेक्टर-49 थाना पुलिस ने हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हाउसिंग बोर्ड पर पकड़ा कनाडा का नागरिक  
शहर में कर्फ्यू लगने के बाद चंडीगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इस दौरान पुलिस ने केवल वाहनों पर बल्कि पैदल निकल रहे लोगों से भी पूछताछ कर उन्हें सख्ती से घर वापस जाने के निर्देश दे रही है। इस बीच एक कनाडा के नागरिक को हाउसिंग बोर्ड चौक पर पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें