फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' में सलमान की 'सेल्फी' पर क्यों उठे सवाल?

Wed, 10 Jun 2015 10:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुरपंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और करीना कपूर की अभिनीत आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान'के हाल ही में लांच हुए गीत 'सेल्फी खिंचवा ले'पर  हिंदूवादी संगठन ने बवाल खड़ा कर दिया। देखिए क्या है मामला?
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' में सलमान की 'सेल्फी' पर क्यों उठे सवाल?

2 of 6
सलमान खान और करीना कपूर अभिनीत आने वाली फिल्म बजरंगी भाईजान के हाल ही में लांच हुए गीत 'सेल्फी खिंचवा ले' पर पंजाब में हिंदूवादी संगठन भगवान श्री परशुराम सेना ने विरोध जताते हुए कड़ा रूख अख्तियार कर लिया। दरअसल बजरंगी भाईजान के गाने में भगवान बजरंग बली के स्वरूप के साथ सलमान खान और बाकी लोग सेल्फी खिंचवाते नजर आ रहे हैं। इस पर संगठन को आपत्ति है।

विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' में सलमान की 'सेल्फी' पर क्यों उठे सवाल?

3 of 6
सेना के जनरल सेक्रेटरी अक्षय पराशर ने कहा कि सेना द्वारा किसी भी माध्यम से हिंदू धर्म पर हुए कटाक्ष का मुंहतोड़ जवाब सीधी कार्रवाई के जरिए दिया जाएगा जिसकी जिम्मेदार सरकार और प्रशासन होगा। उन्होंने कहा कि 2013 में रामलीला फिल्म के कलाकारों के खिलाफ पर्चा दर्ज करवाया गया था और 2014 में फिल्म पीके में आपत्तिजनक दृश्य हटवाए गए।

'बजरंगी भाईजान' में सलमान की 'सेल्फी' पर क्यों उठे सवाल?

4 of 6
उन्होंने दावा कि 2014 में फिल्म पीके में आपत्तिजनक दृश्य हटवाए गए। इसके बाद पूरे देश में हिंदू संगठनों के विरोध पर सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैमसन को पद मुक्त होना पड़ा। पराशर ने कहा कि बजरंगी भाईजान के गाने में भगवान बजरंग बली के स्वरूप के साथ सलमान खान और बाकी लोग सेल्फी खिंचवाते नजर आ रहे हैं और भजन के स्थान पर इसमें बेहूदा गाना गाया गया है।
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' में सलमान की 'सेल्फी' पर क्यों उठे सवाल?

5 of 6
मुख्य सलाहकार केसी शर्मा ने कहा कि सरकार धर्म निरपेक्षता की बात कह हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने वालों के साथ खड़ी नजर आती है। जल्द ही इस बारे में डीसी को सूचना प्रसारण मंत्रालय के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। और इसमें बजरंगी भाईजान के आपत्तिजनक सीन कटवाने या उस पर रोक लगवाने के लिए कहा जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' में सलमान की 'सेल्फी' पर क्यों उठे सवाल?

6 of 6
उन्होंने कहा कि डीसी  को ज्ञापन सौंप कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी। अगर सरकार ने समय रहते उचित कदम न उठाया तो शहर के सिनेमा घर के मालिकों को मिलकर पहले ही फिल्म न लगाने की चेतावनी दी जाएगी। इस चेतावनी की अवहेलना के परिणामस्वरूप होने वाले नुकसान के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। इस अवसर पर हिंदू संघ के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें