हरियाणा के हिसार जिले में चर्च में तोड़फोड़ के बाद हनुमान की प्रतिमा स्थापित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। देखिए, विवादास्पद जगह और पूरा विवाद।
विज्ञापन
देखिए, विवादास्पद जगह: चर्च बचा नहीं, मंदिर बना नहीं
2 of 8
मामला, है हिसार जिले के कैमरी गांव के रामनगर का। यहां गांव में चर्च बनाकर लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास किया जा रहा था। इस बारे में गांव के उमेद सिंह ने शिकायत भी दी थी। गांव में एक भी परिवार इसाई नहीं है। ऐसे मे यहां चर्च बनाने का औचित्य नहीं है। ग्रामीणों ने चर्च बनाने का विरोध भी किया था।
विज्ञापन
देखिए, विवादास्पद जगह: चर्च बचा नहीं, मंदिर बना नहीं
3 of 8
गांव कैमरी में चर्च में क्रॉस का सिंबल तोड़कर एक धार्मिक झंडा लगाने तथा यीशु की प्रतिमा के स्थान पर हनुमान जी की मूर्ति लगा दी गई। मामले को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन व पुलिस ने दोबारा चर्च में यीशु की प्रतिमा स्थापित करवाई।
देखिए, विवादास्पद जगह: चर्च बचा नहीं, मंदिर बना नहीं
4 of 8
फादर सुभाष चंद्र ने बताया कि 8 फरवरी को चर्च में अराधना चल रही थी। इसी बीच गांव के कुछ लोग चर्च में घुस आए और अराधना बंद करवा दी। 20 फरवरी को वह अंबाला चले गए। जब वे कैमरी लौटे तो चर्च में क्रॉस की जगह धार्मिक झंडा लगा दिया गया वहीं नीचे मूर्ति स्थापित कर दी गई।
विज्ञापन
देखिए, विवादास्पद जगह: चर्च बचा नहीं, मंदिर बना नहीं
5 of 8
उधर, गांव कैमरी निवासी उमेद कड़वासरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुभाष पादरी ने उसे लालच देकर धर्मांतरण के लिए उकसाया। उसके घर कई बार पैंफ्लेट देने आया। धर्म ग्रंथ भी उनके यहां वितरित की गई। उमेद ने कहा कि जब वह निर्माणाधीन चर्च में गया तो उसका जबरदस्ती धर्मांतरण का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उससे मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
देखिए, विवादास्पद जगह: चर्च बचा नहीं, मंदिर बना नहीं
6 of 8
उमेद की पत्नी बाला देवी ने कहा कि पादरी सुभाष व उसकी पत्नी पैंफ्लेट व पुस्तक लेकर उनके घर आते थे। शुक्रवार व शनिवार को गांव में पैंफ्लेट बांटते थे। रविवार को यहां धार्मिक आयोजन किए जाते थे। गांव के कुछ दूसरे लोगों को भी धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। गरीब लोगों को कई तरह के प्रलोभन दिए गए थे।
विज्ञापन
देखिए, विवादास्पद जगह: चर्च बचा नहीं, मंदिर बना नहीं
7 of 8
डाबड़ा, मीरकां, मुकलान, मंगाली तथा कैमरी गांव की महापंचायत सोमवार को गांव कैमरी में सरपंच सत्यनारायण की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रामीणों पर दर्ज किए गए केस को पूरी तरह से गलत बताते हुए इसका विरोध करने का फैसला लिया। बाद में पंचायत के सदस्य हिसार लघु सचिवालय पहुंचे।
देखिए, विवादास्पद जगह: चर्च बचा नहीं, मंदिर बना नहीं
8 of 8
महापंचायत ने बैठक कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में में पादरी पर केस दर्ज करने की मांग की गई है। साथ ही ग्रामीणों ने चर्च निर्माण करने वालों पर लालच देकर धर्मांतरण का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों ने गांव के सरपंच सहित 14 लोगों पर दर्ज केस भी खारिज करने की मांग की है।