अभिनय को लेकर चर्चा में रहने वाले अनुपम खेर अब बयानों को लेकर चर्चा में रहने लगे। 2 दिन पहले अच्छे दिन को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़े करने वाले अनुपम खेर ने ऋषि कपूर के उस बयान का समर्थन किया है जिसमें उसने गांधी परिवार पर हमला बोला है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में वो कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर बरसे। दरअसल बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के गांधी परिवार या उनके सदस्यों के नाम पर तमाम सरकारी स्थानों और संपत्तियों के नामकरण को लेकर किए गए ट्वीट के बाद देशभर में चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
2 of 7
अनुपम खेर
- फोटो : amar ujala
इस बीच अनुपम खेर ने भी ऋषि कपूर का समर्थन करते हुए सवाल उठाया है कि, देश के स्मारक, सड़कें, पार्क, ऐतिहासिक बिल्डिंगों, म्यूजियम आदि गांधी परिवार या उनके सदस्यों के नाम पर क्यों हैं? लता मंगेशकर, मेजर ध्यानचंद, जेडी टाटा, सुनील गावस्कर जैसे लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र में देश के लिए बहुत अहम योगदान दिया है, लेकिन उन्हें क्यों भुला दिया गया। उनके नाम पर किसी जगह का नाम क्यों नहीं है? कांग्रेस में भी केवल गांधी परिवार ही सब कुछ है। लाल बहादुर शास्त्री, नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह के नाम पर क्यों किसी स्मारक, जगह या सड़क का नाम नहीं है।
विज्ञापन
3 of 7
अनुपम खेर
- फोटो : amar ujala
कांग्रेस में क्या केवल गांधी परिवार ही सब कुछ है? कभी राजनीतिक टिप्पणियों तो कभी हिंदुत्व को लेकर बेबाक बयान देने वाले बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर बुधवार को शहर में थे। सेक्टर-10 स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर खुलकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि यह सच है कि देश में आजादी के बाद से अधिकतर चीजों के नाम गांधी और उनके परिवार के नाम पर ही हैं। देश के लिए बहुत से लोगों ने अतुल्य योगदान दिया है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जाना चाहिए।
4 of 7
राकेश बेदी के साथ अनुपम खेर
- फोटो : amar ujala
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं: केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए खेर ने कहा कि विपक्ष के पास इस समय कोई एजेंडा या मुद्दा नहीं है। विपक्ष केवल मोदी की डिग्री, सूट और विदेश दौरों को लेकर हंगामा करता है। पिछले दो साल से कोई नया घोटाला सामने नहीं आया है। अगर सरकार अच्छा काम नहीं करेगी तो पांच साल बाद जनता उसे खुद बाहर कर देगी।
विज्ञापन
5 of 7
राकेश बेदी के संग अनुपम खेर
- फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया को लेकर काफी एक्टिव रहने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। आज सोशल मीडिया बहुत बड़ा जरिया बन गया है अपनी बात को देशभर के लोगों तक पहुंचाने के लिए। किसी मुद्दे को उठाने का और सबसे बड़ी बात फ्रीडम ऑफ स्पीच का। इसके जरिए किसी पर भी भड़ास निकाल सकते हैं। यहां तक की प्रधानमंत्री तक पर भी। आज की जनरेशन के लिए यह बहुत बड़ा हथियार है। उन्होंने बताया कि उन्हें ट्वीटर का इस्तेमाल करते हुए 7 साल हो गए हैं और इस दौरान उन्होंने केवल 2 लोगों को ब्लॉक किया है।
विज्ञापन
6 of 7
अनुपम खेर
- फोटो : amar ujala
ऊॅं कहने में कुछ गलत नहीं योग के दौरान ऊॅं (ओम) बोलने को लेकर उठे विवाद पर अनुपम खेर ने कहा कि योग किसी धर्म या संप्रदाय से जुड़ा हुआ नहीं है। यह देश से जुड़ा है। इसलिए उन्हें योग करते हुए ओम कहने पर कोई आपत्ति नहीं है।
राष्ट्रवाद धर्म की तरह जेएनयू प्रकरण पर अनुपम खेर ने कहा कि सबसे पहले हमें उन्हें रोकना चाहिए जो खुद को देशभक्त भी कहते हैं और देश के विरोध में भी कहते हैं। देशभक्ति धर्म की तरह है। इनमें सबसे पहले मानवता फिर देशभक्ति और अंत में धर्म आना चाहिए।
मुंबई में रहकर करूंगा योग इंटरनेशनल योग दिवस 21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ में आ रहे हैं। शहर की सांसद किरण खेर के पति होने के नाते उनसे पूछा गया कि क्या वह भी यहां मौजूद रहेंगे तो खेर ने जवाब दिया कि वह मुंबई में रहकर ही योग करेंगे।
पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के सवाल पर अनुपम खेर ने कहा कि उन्होंने किरण खेर के अलावा आज तक किसी पार्टी के लिए प्रचार नहीं किया। उन्होंने दिलीप कुमार और सुभाष घई के साथ मिलकर केवल एक बार मेनका गांधी के लिए प्रचार किया था और उस समय वह चुनाव हार गईं थीं।