फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान पर बवाल: जहां आमिर ने की थी शूटिंग, वहां फूंका फुतला

Wed, 25 Nov 2015 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने जिस शहर में एक महीने से भी ज्यादा समय रूक कर अपनी नई फिल्म 'दंगल' की शूटिंग की थीं, आज वहां उनका पुतला फूंका गया। बवाल उनके बयान को लेकर मचा था। तस्वीरें।
विज्ञापन

बयान पर बवाल: जहां आमिर ने की थी शूटिंग, वहां फूंका फुतला

2 of 5
विरोध प्रदर्शन लुधियाना में हुआ। आमिर खान के असहिष्णुता पर दिए बयान से नाराज लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। जन शक्ति आर्गेनाइजेशन के बैनर तले युवाओं ने मिनी सचिवालय के समक्ष आमिर खान का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बयान पर बवाल: जहां आमिर ने की थी शूटिंग, वहां फूंका फुतला

3 of 5
उल्लेखनीय है कि सोमवार को इं‌डियन एक्सप्रेस के विशेष कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि अस‌हिष्‍णुता के मसले पर उन्हें कई मौके पर चेताया जा चुका है। उन्होंने कहा, ''मेरी पत्नी किरण राव तो इस कदर डर गई थीं कि उन्होंने मुझे देश छोड़ने तक की सलाह दे दी थी।''

बयान पर बवाल: जहां आमिर ने की थी शूटिंग, वहां फूंका फुतला

4 of 5
आर्गेनाइजेशन के प्रधान मोती भनोट ने कहा कि आमिर खान ने नाम, पैसा और शोहरत सभी कुछ भारत में ही कमाया है। देश के लोगों ने उनको अथाह प्यार दिया और अपना हीरो बनाया। दंगल के लिए लुधियाना में शूटिंग कर रहे आमिर को लोगों का प्यार और सम्मान दिया गया था। अब उन्हें देश में रहना मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान पर बवाल: जहां आमिर ने की थी शूटिंग, वहां फूंका फुतला

5 of 5
इस तरह का बयान देकर आमिर ने देश में माहौल खराब करने का प्रयास किया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। आर्गेनाइजेशन ने कहा आमिर खान ने इस मामले में तुरंत माफी न मांगी तो अगली बार शूटिंग के लिए आने पर उनको काले झंडे दिखाए जाएंगे। उनका बायकाट किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आमिर खान अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म और हरियाणा की पहलवान बहन पर बनाई जा रही फिल्म 'दंगल' की एक माह से शूटिंग लुधियाना में ही कर रहे थे जहां उन्हें कंधे में चोट लगने की वजह से बीच शूटिंग से वो मुंबई चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें