फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 साल बाद सिनेमा में फिर रिलीज होगी नेशनल अवार्डी फिल्म

Wed, 25 Nov 2015 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
वर्ष 1969 में बनी पृथ्वी राज कपूर की नेशनल अवार्डी फिल्म 46 साल बाद अब 27 नवंबर से नए कलेवर के साथ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी। देखिए, पूरी डिटेल।
विज्ञापन

46 साल बाद सिनेमा में फिर रिलीज होगी नेशनल अवार्डी फिल्म

2 of 5
फिल्म ‘नानक नाम जहाज है’ अब सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 500 साला वर्षगांठ पर दर्शकों के समक्ष होगी। 46 साल पहले बनी फिल्म के साउंड सिस्टम को हाई तकनीक से लैस किया गया है, जबकि इसमें नए सिरे से रंग भर कर डिजिटल प्रिंट के साथ तैयार किया गया है।
 
विज्ञापन

46 साल बाद सिनेमा में फिर रिलीज होगी नेशनल अवार्डी फिल्म

3 of 5
वेव सिनेमा की प्रवक्ता निशी सेठी ने कहा कि इस फिल्म को 1969 में नेशनल अवार्ड मिला था। यह फिल्म गुरु नानक देव जी के जीवन पर आधारित है और समाज के हर वर्ग को प्रेरणा देती है। दोबारा इस फिल्म के रिलीज होने का सबसे अधिक लाभ बच्चों और युवा पीढ़ी को होगा।
 

46 साल बाद सिनेमा में फिर रिलीज होगी नेशनल अवार्डी फिल्म

4 of 5
लुधियाना में आयोजित समारोह में निशी सेठी ने कहा कि यदि यह प्रयोग सफल होता है तो आने वाले वक्त में ‘मन जीते जग जीत’ समेत चुनिंदा धार्मिक फिल्मों को भी नए रूप में दर्शकों के समक्ष लाया जाएगा।
मेयर गोहलवड़िया ने कहा कि 46 साल पहले इस फिल्म की वीडियो 550 रुपये में खरीद कर घर के हाल कमरे में सभी आसपास के लोगों को कई बार दिखाई गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

46 साल बाद सिनेमा में फिर रिलीज होगी नेशनल अवार्डी फिल्म

5 of 5
बकौल मेयर गोहलवड़िया, कई बार हॉल भर जाता था तो लोग बाहर खड़े होकर भी फिल्म देखते थे। वहीं गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के प्रधान प्रीत पाल पाली ने कहा कि उन्होंने अर्सा पहले दीपक सिनेमा में यह फिल्म तीन चार बार देखी थी। फिल्म देखने के लिए लोग जोड़े बाहर ही उतार देते थे। फिल्म से युवा भी गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें