फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे, पुलिस ने देखिए क्या हाल किया?

Sun, 20 Nov 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन्हें रोकने का भरसक प्रयास किया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
पुलिस ने विरोध कर रहे कांग्रेसियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछारें फेंकी। अमित शाह के विरोध में काले झंडे लेकर रोष प्रदर्शन के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सेक्टर 19 में रोकने और शांत करने के काफी प्रयास किए।
विज्ञापन

3 of 7
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
स्थिति के उग्र होने की आशंकाओं के चलते पुलिस ने दोपहर 12 बजे के लगभग करीबन एक सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शनकारियों को मनीमाजरा के थाने में रखा गया है। उन्हें जल्दी ही रिहा करने की बात कही गई है।

4 of 7
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसी सेक्टर-19-27 के चौक पर इकट्ठा हुए। पुलिस ने भी बैरिकेड लगाकर उन्हें रोकने का पूरा इंतजाम किया। जैसे ही वे आगे बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी। लेकिन वे आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

5 of 7
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
एक बार तो पुलिस ने उन पर पानी की बौछारें करके उन्हें भगा दिया। कुछ देर में कांग्रेसी फिर बैरिकेट के पास जुट गए और आगे बढ़ने लगे। इस दौरान कांग्रेसियों ने विरोधी नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

6 of 7
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
इस बीच कांग्रेसी पुलिस से भिड़ गए। इस धक्का मुक्की के बीच पुलिस ने कई कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि अमित शाह आज चंडीगढ़ में थे और इसके विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के लिए सभी नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें