फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर राहुल गांधी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखिए तस्वीरें

Sat, 13 Apr 2019 11:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
राहुल गांधी
13 अप्रैल 2019 को जलियांवाला बाग नरसंहार को 100 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार सुबह पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर शहीदों की स्मृति में सिक्का और डाक टिकट जारी किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
ब्रिटिश हाई कमिश्नर
ब्रिटिश उच्चायुक्त सर डोमिनिक एसक्विथ अमृतसर में स्थित जलियांवाला बाग के शहीद समारक पहुंचे और वहां जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। हाल ही में इस घटना को लेकर ब्रिटिश सरकार ने औपचारिक तौर पर माफी मांगी थी।

 

4 of 5
ब्रिटिश हाई कमिश्नर
13 अप्रैल 1919 के दिन ब्रिटिश शासन में जनरल डायर ने निहत्थी भीड़ पर गोलियां चलाने का आदेश दिया था। इस नरसंहार को सौ साल हो जाने पर जलियांवाला बाग में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जलियांवाला बाग हत्याकांड - फोटो : PTI
13 अप्रैल 1919 को स्वर्ण मंदिर के नजदीक स्थित जलियांवाला बाग में 15-20 हजार भारतीय इकट्ठा थे। जनरल डायर ने इन लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलवाईं थीं। गोलीबारी में हजारों लोगों की जान चली गई थी। गोली से बचने के लिए बहुत से लोगों ने कुएं में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें