फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: कांग्रेसियों पर पानी की बौछारें, किसी के दांत टूटे किसी का सिर फूटा

Fri, 06 Jan 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़ में नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने पानी की बौछारें की। इस दौरान किसी के दांत टूटे तो किसी का सिर फूटा। देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
चंडीगढ़ में नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में शिवालिक व्यू होटल के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बेरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने पानी की बौछारें कर दीं। इस दौरान कांग्रेस के 8 नेता घायल हो गए। पूर्व पार्षद दर्शन गर्ग के मुंह पर दो टांके लगे हैं, जबकि प्रदेश महासचिव शशि शंकर तिवारी के सिर पर भी चोटें आईं हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
चंडीगढ़ में नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
अमृत तिवारी, पूर्व मेयर पूनम शर्मा, मंजू गुप्ता, संदीप सिंह हन्नी और संदीप भी घायल हुए हैं। कांग्रेस नेताओं के अनुसार पानी की बौछारें सीधी आंखों पर ही पड़ी हैं। वहीं पुलिस ने 250 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें दोपहर बाद छोड़ा। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया।

4 of 5
चंडीगढ़ में नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
वहीं पुलिस का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने उन पर पथराव भी किया। प्रदर्शनकारी मार्च करते हुए डीसी आफिस जाना चाहते थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के अलावा केंद्रीय नेता आनंद भास्कर रोपुलो और मनोज चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंडीगढ़ में नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
कांग्रेस ने अपना ज्ञापन डीसी को भी भिजवाया। इसमें नोटबंदी से हुई लोगों की दिक्कतों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सबूत दिए गए हैं। बंसल ने कहा कि नोटबंदी से प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा सास के देहांत के चलते प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें