ब्लॉक अध्यक्ष ईश शर्मा ने कहा कि इलाके के पार्षद महेशइंदर सिद्धू जो कि नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर भी हैं, उनके दर्शन दुर्लभ हैं। वे किसी भी समस्या को हल करने में विफल रहे हैं और इलाके का हाल बहुत बुरा है। युवा नेता करनबीर सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में आम आदमी पूरी तरह से टूट गया है। एक तरफ महंगाई दूसरी तरफ बेरोजगारी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। युवा पीढ़ी आज निराश हैं। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह बबला, भूपिंदर बडहेरी, दर्शन जिंदल, गुरप्रीत गाबी, हरमेल केसरी, अजित कुमार गोलू, प्रदीप कुमार, गोविंद कुमार मौजूद रहे।