कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद नवजोत सिद्धू आज चंडीगढ़ पहुंचे और यहां उन्होंने पत्रकारों से खुलकर बातचीत की। जानिए उनकी प्रेस कांफ्रेंस की खास बातें।
विज्ञापन
2 of 6
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
सेक्टर 26 स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से रूबरू होते हुए नवजोत सिंह सिद्धू अकाली-भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज है। इनमें से 1 करोड़ 88 लाख सिर्फ पंजाब सरकार पर ही है। बादलों ने यह कर्ज निजी स्वार्थ के लिया है।
विज्ञापन
3 of 6
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
सिद्धू ने कहा पंजाब में शराब माफिया का राज है। लोग नशे के आदी हैं। मैं चाहता हूं कि पंजाब के युवा नशे की लत छोड़कर सही रास्ते पर चलें और जिंदगी में उन्हें एक लक्ष्य मिले। इसके लिए मैं कुछ करना चाहता हूं और इसलिए सत्ता में आना चाहता हूं।
4 of 6
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
सिद्धू ने कहा कि राजनीति मेरा पेशा नहीं, बल्कि मिशन है। मेरे पिता कांग्रेसी थे और इसलिए में भी पैदायशी कांग्रेसी हूं। कांग्रेस में लौटकर मुझे काफी सुकून मिला है। अब इसी कांग्रेस के साथ मिलकर पंजाब को विकास की ओर ले जाना है।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
सिद्धू ने कहा कि बादलों ने अपना स्वार्थ साधने के लिए पंजाब वासियों का खून चूसा। पंजाब रोडवेज 400 करोड़ के घाटे में है और निजी ट्रांसपोर्ट करोड़ों के मुनाफे में। बादलों की बसें ही सड़कों पर दौड़ती नजर आती हैं। कई हादसे हो चुके हैं, इन बसों के कारण।
सिद्धू ने कहा कि बादलों ने पंजाब में नई-नई स्कीमों बनाकर लोगों को जमकर लूटा है। सरकार को नुकसान हुआ और मुनाफा बादलों की जेब में गया। बादल सरकार ने किसानों को भिखारी बनाकर रख दिया है। अब बादलों की भागने की बारी है।