फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: पंजाब में अब अमरिंदर सरकार, ये है कैप्टन की टीम

Fri, 17 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब की नई सरकार ने शपथ ली
पंजाब में 10 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी और कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए। वहीं 9 विधायकों को कैबिनेट में शामिल किया गया। देखिए उनकी पूरी सेना।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पद की गोपनीयता की शपथ ली और बता दें कि वे दूसरी बार पंजाब के सीएम बने हैं। नए मंत्रिमंडल में कैप्टन में 9 विधायकों को शामिल किया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 8
नवजोत सिंह सिद्धू
चंडीगढ़ स्थित राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में गवर्नर वीपी सिंह बदनौर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। ब्रह्मा मोहिंदरा सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी ने कैबिनेट मंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली।

4 of 8
पंजाब की नई सरकार ने शपथ ली
अरुणा चौधरी और रजिया सुल्ताना ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र) के पद की गोपनीयता की शपथ ली। मुस्लिम समुदाय से एकमात्र बड़ी नेता हैं रजिया सुल्ताना। शपथ ग्रहण समारोह में कैप्टन की पत्नी और उनकी महिला मित्र पाकिस्तानी पत्रकार अरुसा आलम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 8
राहुल गांधी और मनमोहन सिंह
समारोह में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष राज बब्‍बर, अंबिका सोनी, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष प्रताप सिंह बाजवा, दिल्‍ली कांग्रेस के अध्‍यक्ष अजय माकन भी समारोह में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व उनके करीबी रिश्तेदार, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, कपिल सिब्बल, अश्विनी कुमार, राजीव शुक्ला, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई दिग्‍गज नेता मौजूद हैं।
विज्ञापन

7 of 8
पंजाब के मंत्री मनप्रीत सिंह बादल
वहीं पंजाब की नई सरकार में मंत्री बने विधायक मनप्रीत सिंह बादल ने सुरक्षा और सरकारी वाहन लेने से इंकार कर दिया है। शपथ लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बड़ा बयान दिया और प्रदेश के संपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन

8 of 8
मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करके कैप्टन को प्रोत्साहित किया। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने पंजाब में चुनाव जीतने पर अमरिंदर सिंह को फोन करके बधाई दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें