फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: IPL का फर्स्ट डे-फुल शो, युवराज के आउट होते ही झूम उठी प्रीति

Sat, 29 Apr 2017 09:38 AM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
Mohali IPL Cricket Match
आईपीएल का क्रेज आखिर ट्राइसिटी के दर्शकों को मोहाली स्थित आई एस बिंद्रा स्टेडियम तक खींच लाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

2 of 6
Kings XI Punjab vs Sunrisers Hyderabad
शुक्रवार को यहां पर किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। फटाफट और रोमांच से भरे इस मुकाबले को देखने के लिए ट्राइसिटी और आस पास से दर्शक देखने के लिए पहुंचे। इस मुकाबले में दोनों टीमों की और से पंजाबी खिलाड़ी खेल रहे थे। अपने पसंदीदा क्त्रिस्केटरों के चौक- छक्कों को देखने के लिए दर्शक शाम 6 बजे से ही स्टेडियम पहुंचने लगे थे। मैच शुरू होते ही पूरा स्टेडियम फुल हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
Kings XI Punjab vs Sunrisers Hyderabad
खब्बू बल्लेबाजों ने मचाई धमाल
सनराइजर्स की और से डेविड वार्नर और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने किंग्स के घरेलू मैदान पर सधी लेकिन धमाकेदार शुरुआत की। दोनों ही खब्बू बल्लेबाजों ने गेंदबाजों पर शुरू से आक्रामक रूख अपनाते हुए 9.1 ओवर में टीम को स्कोर बिना विकेट खोए स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। 

4 of 6
Kings XI Punjab vs Sunrisers Hyderabad
फाइटर युवराज का नहीं चला बल्ला
मैच से एक दिन पहले टीम के कोच टॉम मूडी ने फ्लू की वजह से स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह के खेलने पर संशय जताया था। लेकिन युवराज सिंह को फाइटर यू ही नही कहा जाता,  मैदान पर खेलने के ज्ज्बे के आगेे युवी के  फ्लू की भी नही चली। मैच शुरू होने से पहले जब मैदान में युवी वार्मअप कर रहे थे तो प्रशंसकों ने युवी कम बैक, कम बैक बोल कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अपने प्रशंसकों को भी युवी ने बैट को हवा में उठाकर धन्यवाद भी किया। लेकिन युवी मैच में अधिक रन नही बना पाए और 12 गेंदों पर 15  के निजी स्कोर पर आउट हुए।
विज्ञापन

5 of 6
Kings XI Punjab vs Sunrisers Hyderabad
लोकल ब्वाय के आउट होती ही झूमीं प्रीति जिंटा
आईपीएल के पहले तीन सत्र तक  किंग्स इलेवन के आइकॉन खिलाड़ी रहे युवराज सिंह पिछले कुछ सत्र से आईपीएल की अन्य टीमों से खेलते आ रहे हैं। होम ग्राउंड पर खेले जाने वाले सभी मैचों में किंग्स की सह मालकिन प्रीति टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचती है। शुक्रवार का जैसे ही युवराज सिंह सस्ते में आउट हुए, प्रीति जिंटा की खुशी देखते ही बनती थी, वह हाथों में टीम का झंडा लेकर लहराती हुई नजर आई । इस दौरान प्रीति ने मैच के हॉफ समय में स्टेडियम का चक्कर लागते हुए क्त्रिस्केट प्रशंसकों को किंग्स इलेवन की टी-शर्ट बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Kings XI Punjab vs Sunrisers Hyderabad
वार्नर के आउट होती है चहके दर्शक
मैच के दौरान जब सनराइजर्स की ओर से डेविड वार्नर व शिखर धवन की ओर से मैदान के चारो तरफ चौके छक्के लगा रहे थे। तो पंजाब के कप्तान अपने सभी गेंदबाजों को विकेट झटकने के लिए प्रयोग कर रहे थे। लेकिन जब विकेट नही मिला तो उन्होंने खुद गेंद संभांली और अपने पहले ही ओवर में डेविड वार्नर को बोल्ड कर दिया । जिसके बाद प्रशंसकों ने खड़े होकर किंग्स के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें