चंडीगढ़ में एक इलाका ऐसा है, जहां कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। वहां केवल पुलिस ही पुलिस नजर आ रही है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
2 of 14
ये इलाका है चंडीगढ़ की कॉलोनी नंबर 4। यहां दो दिन पहले एक बच्ची की हत्या कर दी गई। आरोपी दरिंदा अभी भी आजाद घूम रहा है।
विज्ञापन
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
3 of 14
बच्ची के हत्यारे की तलाश में ही चंडीगढ़ पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। पुलिसकर्मियों को जंगल में नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिसकर्मियों को आदेश है कि जंगल में कोई भी संदिग्ध दिखे तो उसे राउंडअप कर लो और अभियान जारी रखो।
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
4 of 14
वैसे मासूम बच्ची से अपहरण, रेप और जंगल में हत्या कर फेंकने के मामले में शामिल आरोपी का सुराग लगाने के लिए शहर की हाईटेक पुलिस 54 घंटे बाद भी नाकाम है।
विज्ञापन
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
5 of 14
वहीं बच्ची के पिता ने खाना त्याग दिया है। वह कुछ भी ग्रहण नहीं कर रहे हैं। बच्ची को याद कर वह हर पल रोते हुए नजर आते हैं। आखों में आंसू लिए उन्होंने कहा कि ‘मैं अनशन नहीं कर रहा, पुलिस की वजह से आज मैं अपनी बिटिया से दूर हो गया हूं, मुझे न्याय चाहिए। जब तक मेरी बच्ची को न्याय नहीं मिलता तब तक कुछ भी नहीं खाएंगे’।
विज्ञापन
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
6 of 14
पीड़ित पिता की हालत लगातार बिगड़ रही है। पिता की हालत देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। पुलिस अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं है। पुलिस जांच टीम बनाने का दावा दोहरा रही है।
विज्ञापन
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
7 of 14
पूरे मामले का जिम्मेदार पुलिस विभाग परिजनों और लोगों पर नाकामी थोप रहा है। हालांकि, वारदात स्थल पर डीआईजी, एसएसपी और अधिकारियों ने परिजनों से दावा किया था कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
8 of 14
वारदात के दूसरे दिन पुलिस टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस को बच्ची के कपड़े मिले हैं। हालांकि, पुलिस टीम का कहना था कि उन्हें कोई अन्य सबूत नहीं मिला है। वहीं एक टीम कॉलोनी में जांच कर रही है। पुलिस फोटो, रिकॉर्डिंग और पूछताछ के बाद संदिग्ध लोगों को राउंडअप कर पूछताछ में जुटी है।
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
9 of 14
वारदात के बाद लोगों ने एसएचओ देवेंदर शर्मा पर लापरवाही का आरोप लगाया था। पब्लिक व परिजनों की मांग थी कि इस लापरवाही के लिए एसएचओ को सस्पेंड किया जाए। लेकिन, माहौल बिगड़ने के बाद वारदात स्थल पर पुलिस को एरिया में दो बार लाठीचार्ज करना पड़ा और दर्जनों लोगों को गिरफ्तार करना पड़ा।
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
10 of 14
वहीं पुलिस की लापरवाही के बाद बर्बरता से गुस्साएं लोगों ने एसएसपी सहित कई पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। वारदात के बाद दूसरे दिन भी पुलिस में पब्लिक का डर साफ नजर आ रहा था। एरिया में तनाव की स्थिति अब भी बनी हुई है। रविवार को लाइट प्वाइंट और थाने में भी काफी सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
11 of 14
परिजनों ने बताया कि बच्ची के साथ पड़ोस की एक महिला ने किसी को देखा था। वह व्यक्ति को टाफी खिला रहा था। हालांकि, इस दौरान महिला ने व्यक्ति को पीछे से देखा था। इसलिए उसे पहचान नहीं पाई। वहीं पुलिस इस मामले में लाल टी-शर्ट का मामला सुलझाने में लगी है।
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
12 of 14
‘अमर उजाला’ टीम ने मामले की इन्वेटीगेशन करते हुए परिजनों से बातचीत की। पिता के अनुसार बच्ची किसी अंजान के पास नहीं जाती थी। वह परिचित के पास ही जाती थी।
यहां एक इलाका ऐसा, जहां 2 दिन से लगा है कर्फ्यू
13 of 14
जांच में पाया है कि पीड़ित परिवार के घर से वारदात स्थल करीब दो किलोमीटर है। इस दौरान रास्ते में सैकड़ों झुग्गियां हैं। अगर कोई बच्ची को जबरदस्ती लेकर जाएगा तो किसी की नजर जरूर पड़ेगी। वहीं आरोपी कॉलोनी में किसी का जानकार भी हो सकता है। क्योंकि पीड़ित के घर से जंगल का रास्ता टेढ़ा है। कोई भी अंजान पीड़ित के घर से जंगल की तरफ आसानी से नहीं जा सकता है।
साथ ही आरोपी को जंगल के बारे में पूरी जानकारी है। क्योंकि वारदात स्थल को देखकर लगता है कि जंगल स्थित नाले में पुराने बने रास्ते से आरोपी ने नाले के पास बच्ची को अंदर फेंका है। जबकि, कोई अंजान होता तो वह नाले में कहीं से भी शव को फेंक सकता था। बता दें कि बच्ची का शव नाले में जाने के लिए बने रास्ते के पास मिला था। फिलहाल, टीम की प्राथमिक जांच में पता चला है कि कहीं आरोपी बच्ची के पहचान का तो नहीं है।