गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री केस में पुलिस ने कॉमेडियन कीकु शारदा 'पलक' को पहले गिरफ्तार किया, फिर जमानत पर रिहा किया। फिर हिरासत में लिया और रिहा कर दिया।
विज्ञापन
एक बार रिहाई के बाद 'पलक' को फिर हिरासत में लिया, छोड़ा
2 of 9
बीते दिन चले घटनाक्रम में कैथल पुलिस ने कीकु शारदा को मुंबई के गोरेगांव से गिरफ्तार किया। दबाव में आकर पुलिस ने शाम तक क्लीन चिट दे दी और एक लाख के मुचलके पर रिहा कर दियाञ। रात साढ़े 9 बजे के करीब उन्हें फिर से फतेहाबाद पुलिस अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार, कीकु से पूछताछ करके और कागजी कार्रवाई के बार उन्हें रात में ही रिहा कर दिया गया और वे मुंबई लौट आए।
विज्ञापन
एक बार रिहाई के बाद 'पलक' को फिर हिरासत में लिया, छोड़ा
3 of 9
कैथल पुलिस किकु को हिरासत में लेकर मुंबई से कैथल ले आई थी। यहां पुलिस ने किकु को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया था। इस दौरान कोर्ट के बाहर भारी संख्या में डेराप्रेमी मौजूद थे।
एक बार रिहाई के बाद 'पलक' को फिर हिरासत में लिया, छोड़ा
4 of 9
आरोप था कि एक टीवी शो के दौरान किकु ने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी ‘एमएसजी-2’ के एक सीन के साथ छेड़छाड़ की थी, जोकि सरासर गलत है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस एक्ट से गुरमीत राम रहीम के समर्थक नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
एक बार रिहाई के बाद 'पलक' को फिर हिरासत में लिया, छोड़ा
5 of 9
यह शो 27 दिसंबर को प्रसारित हुआ था। बाबा के नाराज भक्तों ने उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने व राम रहीम की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। डेरा समर्थक उदय सिंह ने 1 जनवरी को हरियाणा के कैथल में किकु के अलावा 8 अन्य कलाकारों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
एक बार रिहाई के बाद 'पलक' को फिर हिरासत में लिया, छोड़ा
6 of 9
डेरा समर्थक उदय सिंह ने कैथल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि शो के दौरान गुरमीत राम रहीम के गेटअप में कलाकारों को शराब परोसते और लड़कियों के साथ अश्लील डांस करते दिखाया गया था।
विज्ञापन
एक बार रिहाई के बाद 'पलक' को फिर हिरासत में लिया, छोड़ा
7 of 9
कीकू को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी व 4 जवान मुंबई गए थे। उन्हें वहां से हिरासत में लेकर दिल्ली लाया गया। वहां से कैथल (हरियाणा) लाया गया और कोर्ट में पेश किया गया। मामले में शो के आठ और कलाकारों पर केस दर्ज कराया गया है।
एक बार रिहाई के बाद 'पलक' को फिर हिरासत में लिया, छोड़ा
8 of 9
मामले में जिन लोगों के खिलाफ केस हुआ है, उनमें कीकू शारदा (पलक), सुनील ग्रोवर (गुत्थी), असगर अली (दादी) के अलावा राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, गौतम गुलाटी और सना खान समेत नौ लोग शामिल हैं।
एक बार रिहाई के बाद 'पलक' को फिर हिरासत में लिया, छोड़ा
9 of 9
पूछताछ से पहले कीकू ने मीडिया से कहा, 'हम कलाकार हैं। हमारा काम हंसाना है। हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।'