फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री पर ‘पलक’ गिरफ्तार

Wed, 13 Jan 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
कॉमेडियन कपिल शर्मा के टीवी शो कॉमेडी नाइट्स में ‘पलक’ के कैरेक्टर में नजर आने वाले कीकू शारदा को कैथल पुलिस ने मुंबई से हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री पर ‘पलक’ गिरफ्तार

2 of 9
आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मूवी ‘एमएसजी-2’ के एक सीन पर कॉमेडी एक्ट पेश किया था। उनके साथ कुल नौ लोगों पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज है। इनमें से कीकू को कैथल पुलिस ने पेशी वॉरंट पर हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री पर ‘पलक’ गिरफ्तार

3 of 9
पूछताछ से पहले कीकू ने मीडिया से कहा, 'हम कलाकार हैं। हमारा काम हंसाना है। हमारा मकसद किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं।'

गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री पर ‘पलक’ गिरफ्तार

4 of 9
गौरतलब है कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के स्टैंडअप कॉमेडियन कीकू शारदा (पलक), सुनील ग्रोवर (गुत्थी), अली असगर (दादी) समेत 9 लोगों पर कैथल में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री पर ‘पलक’ गिरफ्तार

5 of 9
हरियाणा के कैथल में उनके खिलाफ ये केस डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का मजाक उड़ाने के मामले में दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि यह शो 27 दिसंबर को जीटीवी पर प्रसारित किया गया था।

विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री पर ‘पलक’ गिरफ्तार

6 of 9
डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों का आरोप है कि जश्न-ए-आज़ादी के कॉमेडी एक्ट में 'एमएसजी-टू' के एक सीन के साथ छेड़छाड़ की गई, जोकि सरासर गलत है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री पर ‘पलक’ गिरफ्तार

7 of 9
डेरा समर्थक उदय सिंह ने कैथल में दी शिकायत में आरोप लगाया कि शो के दौरान गुरमीत राम रहीम के गेटअप में कलाकारों को शराब परोसते और लड़कियों के साथ अश्लील डांस करते दिखाया गया था।

गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री पर ‘पलक’ गिरफ्तार

8 of 9
इस मामले की जांच कर रहे कैथल पुलिस के सब इंस्पेक्टर ईश्वर के मुताबिक, चैनल सहित सहित नौ लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

गुरमीत राम रहीम की मिमिक्री पर ‘पलक’ गिरफ्तार

9 of 9
मामले में जिन लोगों के खिलाफ केस हुआ है, उनमें कीकू शारदा (पलक), सुनील ग्रोवर (गुत्थी), असगर अली (दादी) के अलावा राजीव ठाकुर, पूजा बनर्जी, मुन्ना राय, गौतम गुलाटी और सना खान समेत नौ लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें