फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल शर्मा ने ताक पर रखे नियम, कर दिया ऐसा काम, खड़ी हो गई बड़ी मुसीबत

Sun, 18 Feb 2018 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
kapil sharma
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने नियम ताक पर रखकर ऐसा काम कर दिया, देखकर लोग चौंक गए। अब उनके लिए नई मुसीबत खड़ी होने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा
दरअसल, कपिल शर्मा का चालान एक-दो दिन में काट दिया जाएगा। अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में कपिल शर्मा का नवंबर 2017 में देर रात बिना हेलमेट तेज रफ्तार में बुलेट चलाने का लाइव वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ था। इसके बाद उनके ही प्रशंसक केशव कोहली ने उनके खिलाफ अमृतसर पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

3 of 6
कपिल शर्मा
इसमें उसने लिखा है कि कपिल शर्मा कॉमेडी स्टार हैं, करोड़ों प्रशंसक हैं, उन्हें इस तरह बिना हेलमेट पहने बुलेट नहीं चलाना चाहिए। वह वीडियो में ट्रैफिक कानून तोड़ रहे हैं। कानून सभी के लिए बराबर है और कपिल के पिता भी पुलिस में थे और भाई भी पुलिस में है, ऐसे में कपिल शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले में एडीसीपी लखबीर सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो को आधार मानते हुए चालान काट कर कपिल शर्मा के घर भिजवा दिया जाएगा।

4 of 6
कपिल शर्मा
उधर, इस हाई प्रोफाइल मामले में एडवोकेट रवि बी महाजन कहते हैं कि अमृतसर पुलिस कपिल शर्मा का चालान वीडियो के आधार पर नहीं काट सकती। कपिल शर्मा वीडियो को चैलेंज कर सकते हैं। कपिल शर्मा अगर फेसबुक पर लाइव हुए हैं तो इसका प्रमाण फेसबुक से लेना होगा। वीडियो की फोरेंसिक जांच के बाद ही चालान काटा जा सकता है। पुलिस कपिल का पक्ष जानने के लिए चालान काटने से पहले समन भी भेज सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा
क्या है वीडियो में
कपिल शर्मा बुलेट चलाते हुए कैमरे के सामने कह रहे हैं यह रंजीत एवेन्यू क्षेत्र है। आप मेरे दाईं तरफ मार्केट देख सकते हैं, मैं आठ साल बाद अमृतसर आया हूं। अब बाइक पर मस्ती...। यह कहते कपिल बुलेट की रफ्तार तेज कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा
शिकायतकर्ता से सीधे सवाल
-आप कपिल के प्रशंसक हैं दूसरी तरफ कपिल शर्मा का चालान कटवा रहे हैं, क्या यह प्रसिद्धि पाने का तरीका है, क्या आप व आपके साथी हेलमेट पहनकर वाहन चलाते हैं?
- मैं अपनी और कुछ दोस्तों की गारंटी ले सकता हूं
- फिर आप ने अब तक कानून की पालना को लेकर पुलिस के पास कितनी ऐसी शिकायतें की हैं? और कहां-कहां ?
- मैं तो सदैव कानून की पालना व मदद करता ही रहता हूं। राजनीति में इस लिए आया हूं ताकि समाज को नई दिशा दिखा सकूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें