पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के दौरान मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का भाई अशोक शर्मा एयरबेस में तैनात था। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
आतंकी हमला: एयरबेस में तैनात था कॉमेडियन कपिल का भाई
2 of 5
कपिल से दो साल बड़े अशोक शर्मा अमृतसर रूरल पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वे दो जनवरी को जिला पुलिस के 80 जवानों के साथ पठानकोट पहुंचे थे और एयरबेस के एंट्री आउट प्वाइंट्स पर तैनात थे। आतंकियों के बच निकलने के संभावित रास्तों पर जवानों की तैनाती की गई थी। वे चाकी नदी के आसपास के क्षेत्र का घेराव किए हुए थे जबकि एयरबेस में एनएसजी और एयरफोर्स ने क्विक रिएक्शन टीम के गार्ड्स आतंकियों को जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन
आतंकी हमला: एयरबेस में तैनात था कॉमेडियन कपिल का भाई
3 of 5
अशोक ने बताया कि गोलीबारी के दौरान जब आर्मी के जवान एयरबेस में जा रहे थे तो उनके लिए समझना मुश्किल हो गया था कि कौन जवान है और कौन आतंकी। आतंकी भी सेना की वर्दी में ही एयरबेस में घुसे थे। अशोक कहते हैं कि हमले के दौरान पहले तीन दिन तक उन्होंने 20 घंटे की शिफ्ट की। इस दौरान उन्हें कुछ बिस्कुट और चाय मिली। कुछ देर सोते और फिर स्पॉट पर पहुंच जाते।
आतंकी हमला: एयरबेस में तैनात था कॉमेडियन कपिल का भाई
4 of 5
कपिल के भाई अशोक कहते हैं कि उनका वजन थोड़ा बढ़ गया है लेकिन इतना भी नहीं जैसा कि कपिल अपने शो में पंजाब पुलिस को दर्शाते हैं। कपिल के पिता जितेंद्र कुमार भी पुलिस में थे। पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रहते हुए 2004 में कैंसर से उनकी मौत हो गई थी।
आतंकी हमला: एयरबेस में तैनात था कॉमेडियन कपिल का भाई
5 of 5
अशोक ग्लैमर से दूर रहते हैं। ऑपरेशन खत्म होने के बाद जब पत्रकार उनके पास पहुंचे तो उन्होंने फोटो खिंचवाने से इनकार कर दिया। 35 साल के अशोक ने कहा कि उन्हें कई बार टीवी सेट पर जाने का मौका मिला है। वह अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और सलमान खान जैसे स्टार्स से मिल चुके हैं।