फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइपिस्ट से कॉमेडियन बने घुग्गी, पॉलिटिशियन हुए 'आप' के, अब छोड़ी पार्टी

Thu, 11 May 2017 09:07 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
कॉमेडियम गुरप्रीत घुग्गी
कभी तहसील में टाइपिस्ट का काम करने वाले गुरप्रीत घुग्गी पहले फेमस कॉमेडियन बने और फिर पॉलिटिशियन। अब आम आदमी पार्टी छोड़ने को लेकर चर्चा में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गुरप्रीत घुग्गी
गुरप्रीत घुग्गी ने जब आम आदमी पार्टी ज्वाइन की तो पंजाब आप का प्रधान बनाया गया, लेकिन अब उन्हें पद से हटा दिया गया। साथ ही भगवंत मान को नया कन्वीनर नियुक्त कर दिया। इससे नाराज होकर ही घुग्गी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।
विज्ञापन

3 of 6
गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका - फोटो : फाइल फोटो
मीडिया को दिए साक्षात्कार में घुग्गी कहते हैं कि उनका जन्म जालंधर में हुआ। पढ़ाई के साथ-साथ वह करतारपुर तहसील में टाइपिस्ट का काम करते थे। पटवारी के पेपर दिए पर किस्मत ने साथ नहीं दिया। बैंक से लोन लेकर हार्डवेयर का काम शुरू किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

4 of 6
Gurpreet guggi - फोटो : अमर उजाला
घुग्गी कहते हैं कि जब वह स्कूल में पढ़ते थे तब से ही उन्होंने कॉमेडी करनी शुरू कर दी थी। मजाकिया स्वभाव और व्यंग्यात्मक क्षमता ने ही मुझे कॉमेडियन बना दिया। वैसे भी कॉमेडी किसी ट्रेनिंग से नहीं आती बल्कि खून में होती होती है। मैंने तो सोचा भी नहीं था कभी इस मुकाम तक पहुंच पाऊंगा।
विज्ञापन

5 of 6
आप नेता गुरप्रीत घुग्गी - फोटो : फाइल फोटो
फिल्मों में आने को गुरप्रीत घुग्गी किस्मत में लिखा मानते हैं। वे कहते हैं कि जी आया नूं पंजाबी फिल्म में ब्रेक उन्हें मनमोहन सिंह ने दिया। लोगों को काम पसंद आया, फिर एक के बाद फिल्में मिलती चली गईं और पंजाबी सिनेमा जगत में हास्य कलाकार के रूप में खास पहचान बनती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भगवंत मान
गुरप्रीत घुग्गी और भगवंत मान शुरू से पक्के दोस्त रहे हैं। भगवंत मान जब राजनीति में आए थे, उस समय से कयास लगाए जा रहे थे कि गुरप्रीत घुग्गी भी आएंगे, लेकिन उस समय उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने से इंकार कर दिया था, लेकिन ये कहा था कि यदि जनता चाहेगी तो वह राजनीति में आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें