फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 'बिग बॉस' से बाहर हुए बब्बर की बेबाकी

Tue, 02 Dec 2014 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस में आठ सप्ताह रहकर बाहर हुए फिल्म स्टार आर्य बब्बर ने घर के अंदर की काफी बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि बिग बॉस में एंट्री करना बड़ी बात थी, लेकिन उससे भी बड़ी बात मेरा उसमें आठ हफ्ते तक रहना थी। इसमें एंट्री से पहले कभी बर्तन नहीं धोए थे, लेकिन अब बर्तन धोना सीख गया हूं।
विज्ञापन

देखिए, 'बिग बॉस' से बाहर हुए बब्बर की बेबाकी

2 of 5
आर्य ने बताया कि बिग बॉस-8 का अनुभव शानदार रहा। पहला महीना तो बेहतर रहा। सभी लोग अच्छे से बीहेव करते थे, लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे उनके असली चेहरे सामने आने लगे। इनमें कुछ साइको है तो कोई स्वीट तो कुछ कनफ्यूज हैं। ऐसे लोगों के साथ आठ हफ्ते तक रहना एक अलग ही अनुभव रहा।
विज्ञापन

देखिए, 'बिग बॉस' से बाहर हुए बब्बर की बेबाकी

3 of 5
आर्य बब्बर के अनुसार, बिग बॉस सीजन 8 का खिताब उपेन पटेल जीत सकते हैं। वो अभी तक किसी भी तरह की कंट्रोवरसी में शामिल नहीं रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट कोई न कोई प्लान बनाते हैं, लेकिन उपेन इन सब से दूर रहा है। इसी लिए उसके जीतने के चांस हैं।

देखिए, 'बिग बॉस' से बाहर हुए बब्बर की बेबाकी

4 of 5
आर्य बब्बर ने बताया कि उनका बचपन से सपना रहा है कि वे नावेल लिखें। इस सपने को वे पूरा भी कर चुके हैं। बस इंतजार है तो उसके लॉन्च होने का। जनवरी के अंत तक उनका यह ख्वाब भी पूरा हो जाएगा। इस नावेल को उन्होंने अपनी रील और रियल लाइफ के अनुभवों के बाद लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, 'बिग बॉस' से बाहर हुए बब्बर की बेबाकी

5 of 5
बालीवुड एक्टर और बिग बॉस-8 की कंटेस्टेंट मिनीषा लांबा के साथ रोमांस की खबरों को आर्य ने सिर्फ अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें