पीजीआई में दाखिल मौसी के पास आई मां को क्या पता था कि उससे चंद कदम पर पढ़ रही बेटी ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगी। पीजीआई गर्ल्स हॉस्टल में रह रही एमएलटी अंतिम वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
चंद कदमों पर थी मां पर फंदे पर लटक गई बेटी, तस्वीरें
2 of 6
छात्रा की मौसी 3 दिन से पीजीआई में ही दाखिल थीं और उसकी मां भी वहीं रह रही थीं। छात्रा का कमरा कई घंटे तक बंद रहने पर रूम मेट को अनहोनी का शक हुआ तो उसने प्रबंधन को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो छात्रा फंदे पर झूलती मिली।
विज्ञापन
चंद कदमों पर थी मां पर फंदे पर लटक गई बेटी, तस्वीरें
3 of 6
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही छात्रा के मोबाइल फोन से कोई सुराग हाथ लगा है। परिजनों ने भी कोई शक नहीं जताया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी बिल्कुल सही थी, उसने ऐसा क्यों किया, किसी को समझ नहीं आ रहा है।
चंद कदमों पर थी मां पर फंदे पर लटक गई बेटी, तस्वीरें
4 of 6
प्रिया की मां शीला देवी पीजीआई में दाखिल अपनी बहन दया के पास आई हुई थी। शीला 3 दिन से यहीं रह रही थी। बेटी के फांसी लगा लेने की सूचना पर वह हॉस्टल पहुंच गई। मां का करुण क्रंदन हॉस्टल की दिवारों को चीरकर बाहर आ रहा था। बेटी का शव पोस्टमार्टम के लिए जाते देख वे बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
चंद कदमों पर थी मां पर फंदे पर लटक गई बेटी, तस्वीरें
5 of 6
प्रिया बृहस्पतिवार को कॉलेज नहीं गई। उसके चाचा मुकेश शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी और प्रिया की मौसी दया 3 दिन से पीजीआई में उपचाराधीन है। बृहस्पतिवार सुबह प्रिया मौसी को यह कहकर वापस हॉस्टल आ गई थी कि वह फ्रेश होकर आ रही है। लेकिन वह वापस नहीं लौटी।
चंद कदमों पर थी मां पर फंदे पर लटक गई बेटी, तस्वीरें
6 of 6
झज्जर के देशवाल कांप्लेक्स निवासी नरेंद्र की बेटी प्रिया शर्मा पीजीआई में लैबोरेटरी टेक्नीशियन का कोर्स कर रही थी। वह पीजीआई के मेन गर्ल्स हॉस्टल के लक्ष्मीबाई ब्लॉक के कमरा नंबर 317 डी में रहती थी।