फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

विज्ञापन
1 of 16
21 आरआर गार्ड्स बटालियन के सूबेदार लाल चंद ने गर्व से सीना ठोंक कर जम्मू में शहीद हुए सतीश की शहादत को एक मिसाल बताया। साथियों ने सुनाए सतीश की वीरता के किस्से।
विज्ञापन

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

2 of 16
ये घटनाक्रम जम्मू के हंदवाड़ क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुई सेना व आतंकी मुठभेड़ का है जो कि जम्मू में नायक सतीश के साथ तैनात साथियों ने अमर उजाला से बातचीत में साझा किए। इस मुठभेड़ में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे नायक सतीश वीरगति को प्राप्त हो गए, जबकि एक अन्य जवान हिमाचल निवासी अनिल राठौड़ भी इसमें घायल हो गया।
विज्ञापन

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

3 of 16
मुठभेड़ में अपनी शहादत से पहले जांबाज सतीश ने दो आतंकियों को अकेले ही मौत के घाट उतार दिया। इसी बीच घात लगाए बैठे अन्य आतंकियों ने कायरता दिखाते हुए सतीश पर छुपकर गोलियों की बौछार कर दी। इस ऑपरेशन से पहले भी सतीश सेना के दर्जनों ऑपरेशनों में आतंकियों का सामना करते हुए अपने पराक्रम व शौर्य का परिचय दे चुका है।

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

4 of 16
दिनांक 4 दिसंबर। समय सुबह करीब 11 बजे। सेना की एक टुकड़ी वायरलेस पर जंगल में आतंकवादी छिपे होने की सूचना अधिकारियों को पास करती है। मैसेज मिलते ही कमांडिंग ऑफिसर बटालियन के आठ जवानों की अन्य टुकड़ी को अपने पास बुलाकर सारा माजरा समझाते हुए बब्बन फोरेस्ट में सर्च आउट ऑपरेशन चलाने का आदेश दे देते हैं।
विज्ञापन

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

5 of 16
टुकड़ी का कमांडिंग ऑफिसर चरखी दादरी उपमंडल के गांव माईं कलां निवासी नायक सतीश को नियुक्त किया जाता है। सेना की यह टुकड़ी मौके पर पहुंचती है और करीब एक बजे दो आतंकियों को हाइड आउट कर लेती है। इसके बाद धांय धांय की आवाजें शुरू हो जाती है। दोनों तरफ से शुरू हुई गोलियों की बौछारों में भी सतीश बब्बर शेर की तरह दहाड़ कर दोनों आतंकवादियों की तरफ बंदूक से फायर झोंकता हुआ आगे बढ़ता है।
विज्ञापन

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

6 of 16
पलभर में ही गड्ढे में छिपे दोनों आतंकियों के शरीर गोलियों से छलनी हो जाते हैं। इसी बीच वहां अज्ञात स्थान पर छुपे कुछ अन्य आतंकी सतीश पर गोलियां दागनी शुरू कर देते है। इसी अंधाधुंध फायरिंग में एक गोली टुकड़ी नायक सतीश के सिर में लग जाती है। 21 आरआर गार्ड्स बटालियन के सूबेदार लाल चंद ने सैन्य अंदाज में जोश भरते हुए कहा कि हमारा नायक सतीश बब्बर शेर था।
विज्ञापन

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

7 of 16
सतीश की बटालियन में बतौर गार्ड मैन तैनात सैनिक प्रवीन कुमार ने बताया कि सतीश हंसमुख स्वभाव का था। वह हमारी बटालियन में रौनक लगाए रखता था। नायक सतीश सेना के दर्जनों ऑपरेशन में अपनी भागीदारी निभा चुका था। अपने अंतिम सर्च ऑपरेशन में जाने से पहले सतीश बोलकर गया था कि इस बार तो मेडल लेकर ही लौटूंगा। शहादत को गले लगाकर सतीश ने अन्य साथियों के लिए भी बहादुरी की मिसाल कायम की है।

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

8 of 16
मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर करके शहीद हुए फौजी को जब अंतिम विदाई दी गई तो हर आंख फूट-फूट कर रोई। देखिए तस्वीरें। रिपोर्ट एवं फोटोः हनी सोनी, भिवानी

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

9 of 16
जम्मू के हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए नायक सतीश कुमार का शव सवेरे-सवेरे गांव पहुंचा। अपने लाडले के अंतिम दर्शन को और शव यात्रा में शामिल होने के लिए आसपास के इलाकों से लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा।

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

10 of 16
शहीद को बेटे नितिक ने मुखाग्नि दी। शवयात्रा में शामिल लोगों ने शहीद सतीश अमर रहें, तब जक सूरज चांद रहेगा- सतीश तेरा नाम रहेगा के नारे लगाते हुए नम आंखों से सतीश की शहदत को अंतिम विदाई दी।

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

11 of 16
अंतिम विदाई के दौरान सेना व पुलिस की टुकड़ियों ने हवाई फायर कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शव यात्रा में राजनेताओं सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहें।

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

12 of 16
शहीद नायक सतीश कुमार के संस्‍कार के समय बेहाल हुई उनकी पत्नी।

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

13 of 16
शहीद नायक सतीश कुमार की अंतिम शवयात्रा निकालते हुए उनके पारिवारिक सदस्य और गांव के लोग।

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

14 of 16
शहीद नायक सतीश कुमार की अंतिम शवयात्रा में शामिल उनके पारिवारिक सदस्य और गांव के लोग।

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

15 of 16
शहीद नायक सतीश कुमार को सेल्यूट कर श्रद्धांजलि देते हुए पुलिस अफसर।
विज्ञापन

जम्मू में बब्बर शेर की तरह लड़ा नायक सतीश...और शहीद हो गया

16 of 16
जम्मू के ‌हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए नायक सतीश कुमार का चेहरा जब आखिरी बार लोगों को दिखाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें