फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 लाख लोगों ने 3 घंटे में बदली कर्ण नगरी की रंगत, देखिए सीएम और बाबा ने उठाई झाड़ू

Sun, 07 May 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 15
clean india
3 घंटे और 5 लाख लोगों का ऐसा हुजूम, जिसने देखते ही देखते कर्ण नगरी की तस्वीर को बदल दिया। ऐसी सफाई हुई कि आपने कभी ईतिहास में नहीं देखी होगी। तस्वीरें देखिए
विज्ञापन

2 of 15
clean
कर्णनगरी में शनिवार को जुटे डेरा सच्चा सौदा के करीब पांच लाख सेवादारों ने कुछ ही घंटों में शहर की सूरत बदल दी।
विज्ञापन

3 of 15
karnal clean
इस 31वें महासफाई अभियान की शुरुआत डेरा सच्चा सौदा के मुखिया संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सुबह 10 बजे कमेटी चौक पर झाड़ू लगाकर की। 

4 of 15
karnal clean
इसके बाद शहर के कोने-कोने में पहुंचकर लाखों सेवादारों ने गालियों- सड़कों से लेकर नालों तक को चमका दिया। शहर को चार जोन में बांट कर की गई सफाई में तीन घंटे के अंदर शहर से करीब 1500 टन कूड़ा निकला गया। 
विज्ञापन

5 of 15
karnal clean
इसके निपटारन में प्रशासन देर रात तक लगा रहा। शाम पांच बजे तक 702 टन कूड़ा शेखपूरा स्थित सोलिड वेस्ट मेनेजमैंट प्लांट पर पहुंचा दिया गया था। 
विज्ञापन

6 of 15
karnal clean
वहीं, सीएम मनोहरलाल ने डेरा प्रमुख को हरियाण का सफाई एंबेस्डर बनाने पर विचार करने की बात कही और उनकी नई फिल्म जट्टू इंजीनियर को आगामी छह माह तक टैक्स फ्री करने की घोषणा की। 
विज्ञापन

7 of 15
karnal clean
इससे पूर्व, महासफाई अभियान की शुरुआत करते हुए डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा कि हमारे धर्मों में स्वच्छता के महत्व को बताया गया है तथा धर्मों में लिखा है कि अगर वातावरण स्वच्छ होगा तो हमारे दिलों दिमाग तंदुरूस्त होंगे। उन्होंने कहा कि करनाल को स्वच्छता के लिए मेडल मिला है, बहुत बड़ी बात है। 

8 of 15
karnal clean
यह अभियान सोने पर सुहागा साबित होगा और करनाल में जो थोड़ी बहुत गंदगी रह गई है वो भी दूर हो जाएगी। 

9 of 15
karnal clean
वहीं, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत 2 अक्तूबर 2014 में की थी, इस अभियान के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं और वर्ष 2022 तक पूरे देश को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य भारत सरकार ने निर्धारित किया है। 

10 of 15
karnal clean
उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के सफाई महा अभियान से स्वच्छता अभियान को हरियाणा में ओर मजबूती मिलेगी, जल्दी ही समूचा प्रदेश स्वच्छता की श्रेणी में अग्रणीय राज्य बनेगा। उन्होंने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान हरियाणा में सफलता पूर्वक चल रहा है। 

11 of 15
karnal clean
प्रथम चरण के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में प्रदेश के 14 जिले खुले में शौच से मुक्त हो गए है और आगामी 23 जून तक सभी जिले के ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगे।

12 of 15
karnal clean
 इसके अलावा, दूसरे चरण में शहरी क्षेत्र को भी आगामी 25 सितंबर तक खुले में शौच मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।  कचरे को ट्रीटमेंट प्लांट तक ले जाने के लिए प्रशासन ने सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ 800 कर्मचारियों को नियुक्त कर रखा था जो कूड़े को प्लांट तक पहुंचा रहे थे।

13 of 15
karnal clean
डेरा सच्चा सौदा के मुखिया संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह की 19 मई को आने वाली फिल्म जट्टू इंजीनियर मूवी को मुख्यमंत्री ने 6 माह के लिए टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि यह मूवी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बनी, इसलिए इसे टैक्स फ्री किया जा रहा है। 
 

14 of 15
karnal clean
कार्यक्रम के दौरान डेरा सच्चा सौदा के मुखिया संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा का ब्रांड एंबेस्डर बनाने की मांग भी उठी। मुख्यमंत्री से एक व्यक्ति से सवाल करते हुए कहा कि डॉ. गुरमीत राम रहीम प्रदेश में स्वच्छता के लिए कई अभियान चला रहे हैं, क्यों न इन्हें हरियाणा का ब्रांड एंबेस्डर बना दिया जाए। 
विज्ञापन

15 of 15
clean karnal
इसपर सीएम ने कहा कि हम इसपर जरूर विचार करेंगे। सीएम ने कहा कि आगामी 23 जून तक सभी जिलों के ग्रामीण क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें