फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में निहंगों में पहले तलवारें चलीं, फिर बंदूकें

Sat, 25 Oct 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब के अमृतसर शहर में रेलवे की बी-ब्लॉक ग्राउंड में शुक्रवार को बंदी छोड़ दिवस के मौके पर जमा हुए निहंगों के दो गुटों के बीच भड़के विवाद में एक बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। करीब एक दर्जन लोगों के चोटें आई हैं। दो गुटों में झड़क के दौरान दोनों ओर से फायरिंग की गई।
Trending Videos
विज्ञापन

अमृतसर में निहंगों में पहले तलवारें चलीं, फिर बंदूकें

2 of 6
घायलों में 12 साल का गुरविंदर सिंह निवासी कोट खालसा, लुधियाना निवासी अमरीक सिंह और बरनाला निवासी निहंग बीर सिंह व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। बीर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। एडीसीपी परमपाल सहित थाना इस्लामाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और बाबा शेर सिंह सहित करीब 24 निहंगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

अमृतसर में निहंगों में पहले तलवारें चलीं, फिर बंदूकें

3 of 6
शिरोमणि पंथ दशमेश तरना दल लुधियाना की ओर से हर साल की तरह दीवाली के अगले दिन रेलवे के इस मैदान पर बंदी छोड़ दिवस का आयोजन किया जाता है। इसके मुखिया बाबा मेजर सिंह हैं लेकिन बीते कुछ समय से दल में गद्दी को लेकर विवाद चल रहा है और इसी दल के बाबा शेर सिंह ने अलग से अपना दल बना लिया है।

अमृतसर में निहंगों में पहले तलवारें चलीं, फिर बंदूकें

4 of 6
बंदी छोड़ दिवस कार्यक्रम के मौके पर शुक्रवार को दोनों ही दल इस मैदान में पहुंचे थे। कार्यक्रम जब समाप्त हुआ तो दोनों गुटों के सदस्यों के बीच घोड़ा आगे ले जाने के लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन

अमृतसर में निहंगों में पहले तलवारें चलीं, फिर बंदूकें

5 of 6
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से पहले तो तेजधार हथियारों से एक-दूसरे पर वार किए गए और उसके बाद गोलियां चलनी शुरू हो गईं। निहंग बीर सिंह की कमर में और 12 वर्षीय बच्चे की टांग में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर में निहंगों में पहले तलवारें चलीं, फिर बंदूकें

6 of 6
निहंग बीर सिंह की कमर में और 12 वर्षीय बच्चे की टांग में गोली लगी। उन्हें पुलिस की मदद से गुरुनानक देव और सिविल अस्पताल ले जाया गया। एडीसीपी परमपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने बाबा शेर सिंह सहित समेत करीब 24 निहंगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें