सीआईएफएस में सिपाही के पद पर तैनात सतनारायण नहीं जानता होगा कि जिस छुट्टी पर घर जा रहा है, वह उसकी आखिरी होगी। खेतों में वह मृत मिला। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टी पर घर आया CIFS का जवान खेतों में 'शहीद'
2 of 6
सतनारायण सोनीपत के गन्नौर इलाके के गांव लल्हेड़ी का रहने वाला था। वह शुक्रवार रात्रि घर से खेतों में पानी देने निकला था। खेतों पर किसी ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद घटना स्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टी पर घर आया CIFS का जवान खेतों में 'शहीद'
3 of 6
सुबह जब उसका बड़ा भाई खेत में पहुंचा तो उसने देखा उसका भाई खेत में मृत अवस्था में पड़ा था। सूचना पाते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सीविल अस्पताल में भिजवा।
तस्वीरें: छुट्टी पर घर आया CIFS का जवान खेतों में 'शहीद'
4 of 6
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को लल्हेड़ी गांव के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जांच की तो पता चला मृतक सतनारायण सीआईएफएस में नौकरी करता था और अपने छुट्टी आया हुआ था।
विज्ञापन
तस्वीरें: छुट्टी पर घर आया CIFS का जवान खेतों में 'शहीद'
5 of 6
रात को वह अपने खेत में पानी देने के लिए गया था। सुबह सतनारायण अपने खेत में मृत पाया गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सतनारायण के बड़े भाई नरेश ने बताया कि सतनारायण छुट्टी लेकर शनिवार सुबह ही घर लौटा था।
तस्वीरें: छुट्टी पर घर आया CIFS का जवान खेतों में 'शहीद'
6 of 6
भाई ने बताया कि दिन में मेरे साथ खेत में करने के बाद सतनारायण रात को भी खेत में पानी देने के लिए करीब साढे आठ बजे घर से निकला था। अगले दिन सुबह जब वह वापिस घर नहीं पहुचा तो मै खेत में पहुंचा तो सतनारायण खेत में मृत अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद मैने परिजनों व पुलिस की सुचना दी। सतनारायण की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी।