फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ताक पर रख दिए नियम, किया कुछ ऐसा देख चौंक गए लोग, तस्वीरें

Mon, 26 Feb 2018 02:53 PM IST
धर्मवीर निडाना/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
मुख्यमंत्री खट्टर ने चलाई बाइक
मुख्यमंत्री ने नियमों को ताक पर रखकर कुछ ऐसा कर दिया कि देखने वालों के होश उड़ गए। इन तस्वीरों को देखेंगे तो पूरा मामला पता चल जाएगा आपको।
विज्ञापन

2 of 6
मुख्यमंत्री खट्टर ने चलाई बाइक
हुआ यूं कि जींद में वीरवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की युवा हुंकार रैली थी। बुधवार को रैली की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बाइक चलाकर रैली स्थल पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने नियमों का ख्याल नहीं रखा।
विज्ञापन

3 of 6
मुख्यमंत्री खट्टर ने चलाई बाइक
क्योंकि जिस बाइक पर मुख्यमंत्री पहुंचे वह एजेंसी से मांगी गई थी और हेलमेट भी एजेंसी कर्मचारी से ही लिया। बाइक पर कोई टेंपरेरी नंबर तक नहीं था। और तो और सीएम के पीछे बैठे व्यक्ति ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।

4 of 6
मुख्यमंत्री खट्टर ने चलाई बाइक
शहर में भी घूमे सीएम
मुख्यमंत्री बिना टेंपरेरी नंबर वाली बाइक से रैली स्थल तक आए। रैली स्थल से मुख्यमंत्री पार्किंग की व्यवस्था जांचने उसी बाइक पर निकल पड़े। उनके पीछे कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ भी बाइक पर सवार थे। पांडू-पिंडारा गांव से गोहाना रोड होते हुए मुख्यमंत्री निर्माणाधीन बाईपास पर पहुंचे और यहां से शहर की ओर निकले।
विज्ञापन

5 of 6
मुख्यमंत्री खट्टर ने चलाई बाइक
मुख्यमंत्री जिस बाइक पर निकले, वह ब्रांड न्यू थी और सीधी शोरूम से लाई गई थी। इसका पंजीकरण और अन्य कागजात नहीं बनवाए गए हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन के लिए भी ऐसी ही बाइक की व्यवस्था की जा रही है।
- संजय भाटिया, प्रदेश महासचिव भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्यमंत्री खट्टर ने चलाई बाइक
बिना अस्थायी नंबर के नहीं निकल सकती बाइक
जींद में बुलेट एजेंसी के कर्मचारी दीपक ने बताया कि जो बाइक मुख्यमंत्री के लिए भेजी गई, उसे अस्थायी नंबर जारी नहीं किया है। बाइक कुछ देर के लिए ही ले जाई गई थी। नियमानुसार बिना अस्थायी नंबर कोई भी बाइक रोड पर नहीं चल सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें