फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 नक्सली थे, मौत से जंग जीता जवान पर सीने में रहेगी गोली

Fri, 11 Mar 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
1 of 5
जवान कुलवीर सिंह सांगवान - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में करीब 300 नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हरियाणा के बहादुर जवान ने मौत से जंग तो जीत ली है, लेकिन गोली सीने में ही रहेगी।
विज्ञापन

300 नक्सली थे, मौत से जंग जीता जवान पर सीने में रहेगी गोली

2 of 5
जवान कुलवीर सिंह सांगवान - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के चरखी दादरी के गांव पांडवान का जवान कुलवीर सिंह दिल्ली स्थित एम्स में दाखिल है। एम्स चिकित्सकों ने गोली छाती से रीढ़ की हड्डी के पास पहुंचने के कारण उसे नहीं निकालने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि गांव पांडवान निवासी राजबीर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र कुलबीर सांगवान तीन वर्ष पूर्व सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती हुए थे। वह कोबरा रेजीमेंट में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे।
विज्ञापन

300 नक्सली थे, मौत से जंग जीता जवान पर सीने में रहेगी गोली

3 of 5
जवान कुलवीर सिंह सांगवान - फोटो : अमर उजाला
गत 3 मार्च को छत्तीसगढ़ के डब्बामार्का क्षेत्र में नक्सलियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर हमला बोल दिया। इसी बीच जंगलों में सीआरपीएफ के 190 जवान तैनात कर दिए गए नक्सलियों की ओर से फायरिंग होती रही। करीब 24 घंटे से अधिक समय तक चली इस मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए तथा 15 जवान घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच जवानों को पहले रायपुर ले जाया गया बाद में इन्हें दिल्ली स्थित एम्स लाया गया।

300 नक्सली थे, मौत से जंग जीता जवान पर सीने में रहेगी गोली

4 of 5
जवान कुलवीर सिंह सांगवान - फोटो : अमर उजाला
एम्स में उपचाराधीन गांव पांडवान निवासी एसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि नक्सलियों की संख्या करीब 300 के पार थी। वे हथियारों से लैस थे। जवानों के घायल होने पर उन्हें अस्पताल तक ले जाने में भी नक्सलियों की ओर से बाधा पहुंचाई गई। सीआरपीएफ के हेलीकाप्टर को जंगलों में उतरने नहीं दिया गया। जिससे घायलों का समय पर उपचार करवाने में बाधा आई। इसके बाद उनकी 190 सदस्यीय बटालियन ने वहां मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 नक्सली थे, मौत से जंग जीता जवान पर सीने में रहेगी गोली

5 of 5
जवान कुलवीर सिंह सांगवान - फोटो : अमर उजाला
कुलवीर सिंह कहते हैं कि दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी होती रही। इस मुठभेड़ में उनकी छाती में गोली लगी। घायलों को कई किलोमीटर तक लकड़ी के बने स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाद में हेलीकाप्टर से रायपुर ले जाया गया जहां गंभीर रूप से घायल पांच जवानों को दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया। कुलबीर कहते हैं कि यह गोली उसे नक्सलियों की याद दिलाती रहेगी। उनमें देश सेवा का जज्बा पहले भी बरकरार था और आगे भी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें