फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर बरसाई लाठियां, वाटर कैनन से खदेड़ा

Fri, 11 Mar 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पानी के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में पानी के मुद्दे को लेकर रोष प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। उन्हें वाटर कैनन से खदेड़ा। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर बरसाई लाठियां, वाटर कैनन से खदेड़ा

2 of 5
पानी के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा तक रोष मार्च करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कांग्रेस भवन केपास ही बैरिकेड्स लगा कर रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। पहले पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। फिर भी बात नहीं बनी तो लाठीचार्ज किया। इसमें प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली समेत कई लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर बरसाई लाठियां, वाटर कैनन से खदेड़ा

3 of 5
पानी के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारी पुलिस से बचने को बस की छत पर चढ़ गए, लेकिन पुलिस ने वहां से उतार कर सभी को हिरासत में ले लिया। पूरे पंजाब से बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेसी इस रोष प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने एसवाईएल मुद्दे पर केंद्र सरकार के पंजाब विरोधी स्टैंड के खिलाफ विधानसभा तक रोष मार्च करना था।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर बरसाई लाठियां, वाटर कैनन से खदेड़ा

4 of 5
पानी के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे और उन्हें संबोधित किया। लाली ने कहा कि एसवाईएल मुद्दे पर अकाली दल दोहरी नीति अपना रहा है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार एसवाईएल के मुद्दे पर हरियाणा का समर्थन कर रही है, जोकि पंजाब व इसके किसानों के पक्ष में बिल्कुल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर बरसाई लाठियां, वाटर कैनन से खदेड़ा

5 of 5
पानी के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस मुद्दे पर पंजाब को धोखा दिया है। अकाली दल भी इस मुद्दे पर लोगों से किया वादा भूल गया है। अगर अकाली दल पंजाब का हितैषी है तो भाजपा से गठबंधन तोड़ ले। लाली ने कहा कि कांग्रेस पंजाब का पानी बंटने नहीं देगी। प्रदर्शन के बाद बड़ी संख्या में वर्कर सेक्टर 39 थाने पहुंचे और वहां रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें