कोरोना काल में करीब आठ माह पहले छतबीड़ चिड़ियाघर को बंद कर दिया गया था। इसके बाद अब कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते 10 दिसंबर को सुबह साढ़े नौ बजे इसे फिर से खोल दिया गया है। आइए देखते हैं कुुछ बेहतरीन तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 8
छतबीड़ जू खुला।
- फोटो : अमर उजाला
सैलानी चिड़ियाघर की वेबसाइट से ऑनलाइन भुगतान कर अपना टिकट हासिल कर रहे हैं। वहीं चिड़ियाघर में प्रवेश करने से पहले सैलानियों के शरीर के तापमान की जांच की जा रही है। कोरोना महामारी और पशुओं की सुरक्षा को देखते हुए मार्च में छतबीड़ चिड़ियाघर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अब कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने की शर्त पर गुरुवार को चिड़ियाघर दोबारा खोल दिया गया है। गुरुवार को खास बात यह रही कि यहां सफेद बाघ के एक वर्षीय शावक दिलनूर, अमर और अर्जुन को देखने भीड़ लगी रही और यह सभी आकर्षण का केंद्र रहे।
4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
एक लंबे समय के बाद खुले चिड़ियाघर के जानवर भी बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों को देखकर मानों हैरान थे। इसके साथ ही यहां पर कोरोना गाइडलाइन के नियम तोड़ने पर 500 रुपये जुर्माने के बोर्ड भी लगे हुए थे।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
अधिकांश पर्यटकों ने मास्क पहन रखा था और इसके साथ ही सामाजिक दूरी भी बनाए रखी।छतबीड़ चिड़ियाघर के अंदर शेर सफारी, हिरण सफारी और सरीसृप घर को अभी बंद रखा गया है।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
वहीं चिड़ियाघर के फील्ड निदेशक एम सुधागर ने कहा कि पहले दिन गुरुवार को करीब 900 पर्यटकों ने चिड़ियाघर का दौरा किया। जबकि चिड़ियाघर के टिकट केवल ऑनलाइन बुकिंग से ही प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने क्यूआर कोड प्रणाली भी शुरू की है और एक निजी कंपनी ने टिकट काउंटर और हॉटस्पॉट सुविधा भी प्रदान की है। एम सुधागर ने कहा कि पर्यटकों को चिड़ियाघर में प्रवेश करने के लिए मास्क पहनना और सामाजिक दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है।
यहां अगर किसी के पास मास्क नहीं था तो चिड़ियाघर प्रबंधन ने मास्क बिक्री की व्यवस्था कर रखी है। उन्होंने कहा कि एक बार में केवल 900 पर्यटक ही प्रवेश कर पाएंगे और एक दिन में तीन शिफ्टों में कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए केवल 2700 से 3000 पर्यटक ही चिड़ियाघर में प्रवेश कर सकते हैं।