केस एक जैसा था, लेकिन सलमान खान के जैसी नहीं थी छल्लूराम की किस्मत, इसे 22 दिन बाद जमानत मिली थी। जानिए मामला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Salman Khan
बॉलीवुड के भाईजान ‘सल्लू’ और हरियाणा के किसान छाल्लूराम का आपस में कोई नाता नहीं है। लेकिन दोनों में एक समानता जरूर है। दोनों को ही काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सजा हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : Instagram
यकीनन देश का कानून हर नागरिक के लिए एक जैसा है, लेकिन सलमान खान को पांच साल की सजा मिलने में जहां 20 साल लगे और दो दिन बाद ही जमानत मिल गई। वहीं छाल्लूराम को ढाई साल में ही सजा मिल गई थी और जमानत मिलने में 22 दिन लगे थे।
4 of 5
SALMAN KHAN
21 जनवरी 2012 को हरियाणा के छाल्लूराम के काला हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया था। 22 जनवरी 2012 को उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अदालत में चली सुनवाई के बाद 18 जुलाई 2014 को ढाई साल के भीतर ही छाल्लूराम समेत तीन लोगों को पांच साल की सजा कुरुक्षेत्र की पर्यावरण अदालत ने सुनाई थी।