परीक्षाओं में नकल को लेकर उत्तरप्रदेश और बिहार खासा बदनाम है लेकिन अब ये तस्वीरें आपकी आंखें खोल देगी। दरअसल ये तस्वीरें हैं हरियाणा की। प्रदेश में इन दिनों भिवानी बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में धड़ल्ले से विद्यार्थियों की ओर से नकल किया और करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
न यूपी न बिहार, परीक्षा में नकल की ये तस्वीरें यहां की हैं जनाब
2 of 8
तस्वीरें बयां कर रही है कि किस प्रकार हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में नकल किया जा रहा है। और चोरी के इस खेल में सिर्फ यूपी और बिहार ही बदनाम है। बुधवार को शहर के जाट स्कूल और गांधी नगर राजकीय माध्यमिक विद्यालय में खुलेआम नकल हुई।
विज्ञापन
न यूपी न बिहार, परीक्षा में नकल की ये तस्वीरें यहां की हैं जनाब
3 of 8
हैरत की बात यह है कि इतना सब होने के बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारी यह मानने को तैयार नहीं है कि स्कूलों में नकल हो रही है।
न यूपी न बिहार, परीक्षा में नकल की ये तस्वीरें यहां की हैं जनाब
4 of 8
बुधवार सुबह 11 बजे 10वीं साइंस और 12वीं रिअपीयर सोशियोलॉजी का पेपर था। पेपर शुरू होते ही अमर उजाला टीम शहर के जाट स्कूल में पहुंची। स्कूल के हालात देखकर कोई यह नहीं कह सकता था कि यहां बोर्ड परीक्षा चल रही है।
विज्ञापन
न यूपी न बिहार, परीक्षा में नकल की ये तस्वीरें यहां की हैं जनाब
5 of 8
स्कूल की बाउंड्री के पास पुलिस की मौजूदगी में ही नकल कराने वाले खड़े हुए थे। कोई मैदान में बैठकर पेपर हल करता दिखाई दिया तो कोई स्कूल की दीवार पर बैठा था। हद तो तब हो गई जब एक छात्रा ही अपनी दोस्त को नकल कराने के लिए गाइड लेकर बाउंड्री के पास जाकर खड़ी हो गई।
विज्ञापन
न यूपी न बिहार, परीक्षा में नकल की ये तस्वीरें यहां की हैं जनाब
6 of 8
मीडिया को देखते ही नकल कराने वाले मुंह छिपाकर वहां से भागते नजर आए। इसके बाद गांधी नगर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में भी यही हाल देखने को मिला। स्कूल की दीवार और छत पर नकल कराने वाले घूम रहे थे।
विज्ञापन
न यूपी न बिहार, परीक्षा में नकल की ये तस्वीरें यहां की हैं जनाब
7 of 8
शाम को 12वीं रेग्युलर सोशियोलॉजी के पेपर में भी यही हाल रहा। इससे ज्यादा हालात बदतर क्या होंगे कि स्कूल स्टाफ भी उन्हें दीवार से उतरने में नाकाम साबित हो रहा था। इतना सब होने के बाद भी विभागीय अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही।
न यूपी न बिहार, परीक्षा में नकल की ये तस्वीरें यहां की हैं जनाब
8 of 8
इस मामले में सत्यवती नांदल, डीईओ रोहतक ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पूरी सख्ती बरती जा रही है। कहीं पेपर लीक नहीं हो रहा है। ड्यूटी देने वाले शिक्षकों के फोन भी बाहर रखवाएं जा रहे हैं। जिस वाट्सअप पर पेपर लीक हो रहा है उसका नंबर मुझे दिया जाए। बुधवार को मैं खुद बीईओ फ्लाइंग के साथ जाट कॉलेज में रही।