फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात में खुली दूल्हे की पोल, ऐसा सच आया सामने...दुल्हन के उड़ गए होश

Fri, 04 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
शादी
सुहागरात को ही दूल्हे की पोल खुल गई और वो सच दुल्हन के सामने आ गया, जिसे जानकर उसके पैरों तले से जमीन ही खिसक गई।
विज्ञापन

2 of 7
marriage - फोटो : डेंमो
फिरोजपुर की युवती को फोटो किसी और की दिखाकर शादी किसी दूसरे से करवा दी। सुहागरात में दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखा तो चौंक गई। इसके बाद दूल्हे ने पूरा राज खोला तो उसके होश उड़ गए। दुल्हन ने सुहागरात मनाने से इन्कार कर दिया, लेकिन दूल्हा नहीं माना और उसने दुल्हन को बंधक बना लिया। फिर उसने जबरन संबंध बनाए और यह सब तीन दिन तक चलता रहा।
विज्ञापन

3 of 7
marriage
तीन दिन बाद युवती किसी तरह से वहां से भागी और अपने घर पहुंची। पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई और सिविल अस्पताल में दाखिल हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर भामियां कलां के रहने वाले अशोक कुमार के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

4 of 7
marriage
पीड़िता ने शिकायत में कहा कि उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके पिता का दोस्त जमील है। उसने कहा कि कुछ समय पहले जमील उनके घर आया। वह पिता जी से उसकी शादी की बात करने लगा। जमील ने उनके पिता को आरोपी अशोक कुमार की फोटो दिखाई तो उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। 18 अप्रैल को आरोपी के साथ लुधियाना के एक मंदिर में शादी की गई।

 
विज्ञापन

5 of 7
marriage
पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने सेहरे से अपना चेहरा ढक रखा था, लिहाजा उन्हें शक भी हुआ। लेकिन तब उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रात को जब आरोपी उसके कमरे में आया तो पीड़िता ने देखा कि वह अशोक नहीं था। उसने कहा कि अशोक कहां है, तो आरोपी बोला कि वह ही अशोक है। इतना बोलने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया। इसी तरह से तीन दिन तक आरोपी उसके साथ दुराचार करता रहा।
विज्ञापन

6 of 7
marriage
22 अप्रैल को वह किसी तरह से आरोपी के घर से भाग कर फिरोजपुर पहुंच गई और परिजनों को इसके बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी मुख्तियार सिंह ने बताया कि अभी मामला काफी उलझा हुआ है। जोकि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही सुलझ पाएगा। फिलहाल पीड़िता के बयानों पर मामला दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
marriage
अभी मामला काफी उलझा हुआ है। आरोपित के पकड़े जाने के बाद ही मामला सुलझ पाएगा। फिलहाल युवती के बयानों पर पर्चा दर्ज कर लिया गया है।  
- मुख्तियार सिंह, जांच अधिकारी, थाना जमालपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें