फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से रिहा होकर आए भारतीय सैनिक चंदू को मिल सकती है सजा!

Sun, 29 Jan 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
चंदू बाबू लाल चव्हाण
सर्जिकल स्ट्राइक के दिन भारतीय सैनिक चंदू बाबूलाल चव्हाण गलती से पाकिस्तान नही गया था, बल्कि अपने कमांडर से नाराज होकर पाकिस्तान गया था। चंदू की क्या कमांडर से नाराजगी थी, इसकी जांच के आदेश रक्षा मंत्रालय ने दिए हैं। इस खुलासे के बाद अब चंदू पर संकट के बादल मंडराने लगे है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : File Photo
खुफिया सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि चंदू राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात था। पुंज सेक्टर में तैनात पुणे का चंदू 30 सिंतबर 2016 को पाकिस्तान की सीमा में चला गया था। उसकी रिहाई को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच लंबी बातचीत के बाद उसे बीते 21 जनवरी को पाकिस्तान से अटारी बार्डर के रास्ते उसे रिहा किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : फाइल फोटो
रिहाई के बाद चंदू को अमृतसर के किसी खास स्थान पर रखकर पूछताछ की गई थी, उसके बाद उसे दिल्ली ले जाया गया था। चंदू बाबूलाल चव्हाण की कमांडर से क्या नाराजगी थी, इसका उत्तर जांच में ढूंढा जा रहा है वहीं चंदू को इस मामले में चार्जशीट भी किया जा सकता है। 

4 of 7
भारतीय सैनिक चंदू को मिल सकती है सजा! - फोटो : Demo Pic
चंदू को सजा के तौर पर कोर्टमार्शल से भी गुजरना पड़ सकता है। चंदू कितने दिन पाकिस्तान में कहां-कहां रहा, कहीं उससे पाकिस्तान सैनिकों ने डरा धमका कर या किसी भी तरह कोई राज तो नही उगलवा लिए इस बारे में भी अभी जांच चल रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
भारतीय सैनिक चंदू को मिल सकती है सजा! - फोटो : File Photo
फिलहाल चंदू को खास निगरानी में तब तक रखा जाएगा जब तक उसके केस की जांच पूरी नही हो जाती। अगर उसे घर जाने की इजाजत मिलेगी तो उसके लिए कुछ शर्तें होंगी जो चंदू और उसके परिवार को माननी होगी।
विज्ञापन

6 of 7
भारतीय सैनिक चंदू को मिल सकती है सजा! - फोटो : File Photo
फिलहाल चंदू का कमांडर से नाराज होकर पाकिस्तान चले जाना यह बड़ा मामला है, सच व झूठ के बीच राष्ट्रीय राइफल्स में जांच के दायरे में आ गया है। चंदू के पाकिस्तान जाते ही डीजीएमओ(सैन्य अभियान महानिदेशक) ने रक्षा मंत्रालय को बताया था कि 30 सितंबर को 37 राष्ट्रीय रायफल्स के जवान चंदू बाबूलाल चव्हाण गलती से नियंत्रण रेखा पार कर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
चंदू बाबू लाल चव्हाण
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिक के परिवार को फोन कॉल कर उसकी रिहाई के लिए पूरी कोशिशें किए जाने को लेकर आश्वस्त किया था। चव्हाण के साथ हुई घटना की खबर सुनकर उसकी दादी की सदमें से मौत हो गई थी। चंदू की पाकिस्तान से रिहाई को लेकर खुफिया विभाग जहां चंदू से गहन पूछताछ करने के बाद रिपोर्ट रक्षा व गृहमंत्रालय को भेजी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें