फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद धुंध घटी...ठंड बढ़ी, मौसम भी हुआ सुहाना, देखें- चंडीगढ़ की ये खूबसूरत तस्वीरें

Mon, 16 Nov 2020 07:31 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सुखना झील। - फोटो : अमर उजाला
रविवार को हुई सीजन की पहली बारिश ने चंडीगढ़ में ठंड बढ़ा दी है। सोमवार को लोग शहर में स्वेटर पहने नजर आए। पूरे दिन बदली छाई रही। बदले मौसम के मिजाज का लुफ्त उठाने लोग सुखना लेक पर पहुंचे। दिवाली पर पटाखे चलाने के बाद आसमान में छाई धुंध बारिश से छंट गई। शहर से शिवालिक की पहाड़ियां साफ दिखाई दे रहीं थीं। आइए देखते हैं चंडीगढ़ की कुछ तस्वीरें...
 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बारिश से चंडीगढ़ के तापमान में करीब आठ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बारिश के बाद गिरकर 17.8 डिग्री पहुंच गया। देर रात तक ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होती रही। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि सोमवार को दिन के अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी, जबकि रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। रविवार रात साढ़े आठ बजे तक पांच एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पास दिवाली पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई है। यह इस सीजन का पहला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ था, जिसका व्यापक असर देखने को मिला है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
लगभग सभी पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ बारिश दर्ज की गई, जबकि पंजाब से लेकर हरियाणा तक बारिश की झड़ी लगी। उत्तर भारत में लंबे समय से बारिश नहीं हुई थी। चंडीगढ़ में सितंबर के पहले हफ्ते में बारिश हुई थी। उसके बाद से सूखा पड़ा हुआ है। मानसून की विदाई के बाद तीन से चार बार पश्चिमी विक्षोभ आया लेकिन कमजोर होने की वजह से ऊंचाई वाले इलाके में सिर्फ बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बारिश नहीं होने से प्रदूषण के स्तर में कमी नहीं आ रही थी। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर में ज्यादा बारिश नहीं होती। आमतौर पर 20 से 18 एमएम बीच बारिश होती रही है। सबसे ज्यादा बारिश साल 2004 में 140 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि साल 2004 के बाद अधिकतम बारिश साल 2013 में दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास और न्यूतनम तापमान 15 डिग्री के करीब दर्ज किया जाएगा। 18 नवंबर को अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के करीब।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें