फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: कई दिन के बाद सूर्य देव ने दिए दर्शन, प्रदूषण झेल रहे लोगों को मिली राहत

Tue, 19 Nov 2024 09:24 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़ में निकली धूप - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में मंगलवार की सुबह सूरज ने कई दिन बाद दर्शन दिए। कई दिन से प्रदूषण झेल रहे लोगों को इससे राहत मिली। सुखना लेक पर घूमने आए लोगों ने सूरज देव के दर्शन कर अपने दिन की शुरुआत की। 
विज्ञापन

2 of 5
चंडीगढ़ में निकली धूप - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को पूरा दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 से अधिक रहा, जो कि खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी की साइट के अनुसार सोमवार को चंडीगढ़ का एक्यूआई 268 दर्ज किया गया। ऐसे में मंगलवार सुबह निकली धूप से लोगों को राहत महसूस हुई।
 
विज्ञापन

3 of 5
चंडीगढ़ में निकली धूप - फोटो : अमर उजाला
सर्द मौसम के खत्म होते इंतजार के साथ ही प्रदूषण स्तर भी अपने चरम पर है। सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में दृश्यता लगभग शून्य रही। ऐसे में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। सुबह दस बजे तक मौसम ऐसा ही रहा। वाहनों की धीमी रफ्तार व शहर में जगह जगह जल रहे कचरे ने प्रदूषण के स्तर को बढ़ा दिया।

4 of 5
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला
सीपीसीबी ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए कूड़ा जलाने पर सख्त पाबंदी लगाई है, लेकिन अधिकारी इसका पालन कराने में असफल नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुखना लेक - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ और आसपास के एरिया में पिछले कई दिनों से छाई धुंध ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी थी। ऐसे में आज सूरज निकलने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें