आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Vikas Barala
दरअसल, छेड़छाड़ और पीछा करने के मामले में फंसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला ने सोशल मीडिया पर अपना पक्ष लोगों के सामने रखा है। सोशल मीडिया पर विकास बराला ने वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है और इस मामले में खुद को ‘असल पीड़ित’ करार दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
Vikas Barala
इतना ही नहीं, विकास बराला ने वीडियो में इस सारे मामले को एक राजनीतिक साजिश करार दिया है ताकि उसके पिता सुभाष बराला की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में विकास बराला ने कहा कि इस सारे मामले के चलते उसके परिवार, माता-पिता, बहन आदि को काफी कुछ झेलना पड़ा है।
4 of 6
वर्णिका कुंडू
- फोटो : ANI
विकास ने वीडियो में कहा कि वह बयां नहीं कर सकता कि उसके परिवार के साथ क्या बीती है। वही इस पर वर्णिका कुंडू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि, उन्हें यही उम्मीद थी विकास बराला जेल से बाहर आने पर अपने आप को किसी न किसी तरह से खुद को बचाने की कोशिश करेंगे। वर्णिका का कहना है कि, विकास झूठ बोलकर बचने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Vikas Barala
1 मिनट 57 सेकेंड के वीडियो में यह कहा
आप सब पिछले पांच महीने से मेरे बारे में तरह-तरह की बातें सुन रहे हैं। सबसे पहले तो मैं आपको ये बता देना चाहता हूं कि मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं। मुझ पर जो भी आरोप लगे हैं, वो पूरी तरह झूठे और निराधार हैं। वास्तविकता में इस केस का असल विक्टिम मैं ही हूं। इन पिछले पांच महीने में मुझसे एक बार भी मेरा पक्ष नहीं जाना गया और मुझे ही दोषी समझ लिया गया।
आगे विकास ने कहा कि, मेरे पिता जी एक राजनीतिक पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हैं और बहुत से राजनीतिक दल इसी बात के लिए मुझे टारगेट करके मेरे पिता की राजनीतिक छवि को खराब करना चाहते हैं। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि इन पिछले पांच महीनों में मेरी मां, मेरी बहन, मेरे परिवार और मेरे अपनों पर किस तरह का टार्चर हुआ है। मेरे ऊपर पुलिस या कोर्ट में छेड़छाड़ या मोलेस्टेशन के कोई आरोप नहीं हैं। ये सब झूठे और बेबुनियाद हैं।