बहुचर्चित चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में आरोपी विकास बराला के बारे में उनके दोस्तों ने ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीं नहीं होगा।
विज्ञापन
2 of 5
Varnika Kundu and Vikas Barala
- फोटो : File Photo
हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर आरोप हैं कि जिस रात उन्होंने आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ की, उस समय वे शराब के नशे में धुत्त थे। वहीं विकास के दोस्त इस आरोप से हैरान हैं। उनका कहना है कि विकास शराब नहीं पीता।
विज्ञापन
3 of 5
Haryana CM on Vikas Barala Case
होस्टल में विकास बराला के रूममेट, उसके दोस्तों और अन्य छात्रों का कहना है कि विकास ऐसा लड़का नहीं है। उसने कभी शराब नहीं पी। वह एक बड़े घर से है, उसके बावजूद बहुत ही सहज और सरल स्वभाव का है।
4 of 5
प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की करतूत से भाजपा असहज
दोस्तों का कहना है विकास बहुत शांत और शर्मीला है। हर किसी का सम्मान करता है, ऐसे में उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगना हैरानी की बात है। बता दें कि विकास बराला हिसार के छाजूराम (सीआर) लॉ कॉलेज का स्टूडेंट है। 12वीं करने के बाद विकास ने 2012 में यहां पांच वर्षीय एलएलबी कोर्स में दाखिला लिया था।
गौरतलब है कि विकास बराला पर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू के साथ चंडीगढ़ में छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच चल रही है, लेकिन बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का बेटा होने के कारण केस ने राजनीतिक रूप ले लिया है।