राखी बंधवाने से पहले ही इकलौता भाई छोड़कर चला गया। मंगलवार को तीन बहनों ने सिमरजीत सिंह को अंतिम विदाई दी, वहीं मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है...
विज्ञापन
2 of 6
मोहाली के सिमरनजीत सिंह की अमेरिका में हत्या
26 जुलाई की रात को अमेरिका में मोहाली निवासी सिमरनजीत सिंह भंगू की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। शव मंगलवार को उसकी अमेरिका में रहने वाली बहन ही लेकर आई। जैसे ही शव सेक्टर-70 के मकान नंबर 2607 में पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। मृतक के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। इसके बाद उसके शव को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
3 of 6
मोहाली के सिमरनजीत सिंह की अमेरिका में हत्या
सिमरनजीत सिंह के शव को उसके जीजा हरतेजप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह और गुरतेजप्रीत सिंह ने अग्नि दी। परिवार के रिश्तेदार रणबीर ढिल्लों ने बताया कि अंतिम अरदास 11 अगस्त को सेक्टर-70 के गुरुद्वारा साहिब में होगी। अंतिम संस्कार में मोहाली वासी, रिश्तेदार और पारिवारिक दोस्त, धार्मिक और राजनीतिक हस्तियां पहुंची। मृतक के पिता रणजीत सिंह भंगू के दफ्तर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से यूनियन के प्रधान सुखचैन सिंह और महासचिव परविंदर सिंह खंगूडा समेत कई लोग हाजिर थे।
4 of 6
मोहाली के सिमरनजीत सिंह की अमेरिका में हत्या
बता दें कि भंगू परिवार काफी समय से मोहाली के सेक्टर-70 में रह रहा है। भंगू परिवार में तीन लड़कियां और अकेला बेटा था। जो पढ़ने के लिए अमेरिका के कैलिफोर्निया में गया था। अभी कुछ माह पहले ही वह उक्त गैस स्टेशन पर काम में लगा था। 26 जुलाई की रात को गैस स्टेशन पर बनी दुकान जिसमें सिमरन समेत तीन व्यक्ति मौजूद थे। वहां से कुछ व्यक्तियों ने सामान खरीदा और पैसे देकर बाहर खड़े हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
मोहाली के सिमरनजीत सिंह की अमेरिका में हत्या
वहां खड़े होकर वे लोग शराब पीने लगे। उनको शराब पीने से रोकने के लिए जब एक स्टेशन का कर्मचारी आया तो उसकी इनके साथ बहस हो गई तो वह भाग कर स्टेशन के अंदर आ गया। इस दौरान अपने किसी काम के लिए सिमरन बाहर आया तो उन लोगों ने सिमरन पर गोलियां चला दी। गोलियां उसके सीने में लगी थी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिमरन के पड़ोसी दलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके पिता रणजीत सिंह भंगू सेक्टर-70 की कोठी नंबर-2607 में रहते हैं। वे पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से करीब सात साल पहले रिटायर हुए थे। इन दिनों वे छोटी बेटी को पास न्यूजीलैंड में हैं। बड़ी बेटी यूएसए में रहती है और एक बेटी यहां सन्नी एन्क्लेव में। सिमरन के शरीर पर 11 गोलियों के निशान थे, जिनमें 7 निशान छाती पर ही मिले, बाकी शरीर के अन्य हिस्सों में।