फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, हवालात में कैसी बीती विकास बराला और आशीष की पहली रात?

Fri, 11 Aug 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Vikas Barala Arrested
हाईप्रोफाइल चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में चार दिन की किरकिरी के बाद विकास बराला और आशीष जेल पहुंचे तो उनकी हवाइयां उड़ी हुई थी, जानिए कैसी गुजरी पहली रात...
विज्ञापन

2 of 8
Vikas Barala Arrested
हरियाणा में सीनियर आईएएस वरिंदर कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू के साथ छेड़छाड़ करने वाले विकास और आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सेक्टर 26 थाने में रखा गया और हवालात में पहली रात दोनों आरोपी बेचैन दिखे। उन्हें नींद नहीं आई और काफी परेशान भी दिखे। दोनों ने एक दूसरे से कोई बात नहीं की। उन्हें जेल में मिलने वाला खाना ही दिया, हालांकि उन्होंने बेमन से खाया पर थोड़ा सा। उनसे मिलने के थाने में कोई भी नहीं आया।
विज्ञापन

3 of 8
Vikas Barala Arrested
बता दें कि विकास बराला हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे हैं, लेकिन मामले में उनका रसूख काम नहीं आया। चौतरफा दबाव और किरकिरी के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सुभाष बराला के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष कुमार को बुधवार दोपहर को फिर गिरफ्तार कर लिया। अब उनके खिलाफ धारा 365, 511 (किडनैपिंग की कोशिश) लगाई गई है, जिसके तहत अधिकतम साढ़े तीन साल की सजा का प्रावधान है।

4 of 8
Vikas Barala Arrested
यह दूसरी बार है जब दोनों को गिरफ्तार किया गया। चार दिन पहले उन्हें इसी मामले में छेड़छाड़ के मामूली धाराएं लगाकर थाने से ही जमानत दे दी गई थी। इसके बाद नैतिकता की दुहाई देने वाली भाजपा के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन शुरू हो गए थे। भाजपा और चंडीगढ़ पुलिस पर आरोपियो को बचाने के आरोप भी लगाए गए थे। मामले में बुधवार को एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत दोनों आरोपी पूछताछ में शामिल होने के नोटिस पर सेक्टर 26 के थाने पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 8
Vikas Barala's Friend Ashish Arrested
भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच उन्हें वहां दोपहर ढाई बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों पर पुख्ता सुबूतों के आधार पर नई धाराएं जोड़ी हैं। दोनों आरोपियों को वीरवार कोर्ट में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने वारदात की रात दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 365 डी (छेड़छाड़), 341(पीछा करना) व 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जमानती धारा दर्ज कर सुबह कार्रवाई के बाद दोनों को जमानत दी थी।
विज्ञापन

6 of 8
Vikas Barala Arrested
बुधवार सुबह चंडीगढ़ पुलिस ने सुभाष बराला के सेक्टर-7 स्थित सरकारी मकान की दीवार पर नोटिस चिपका दिया। इसके अलावा पुलिस ने दूसरे आरोपी दोस्त आशीष कुमार के भिवानी के बवानी खेड़ा के बरसी स्थित स्थित मकान पर नोटिस चिपकाया। नोटिस के जरिए पुलिस ने आदेश जारी किया कि दोनों आरोपी सुबह 11 बजे तक किसी भी हालत में सेक्टर-26 थाने में आकर पूछताछ व जांच में शामिल हो जाए।

 
विज्ञापन

7 of 8
Vikas Barala Arrested
बुधवार सुबह डीजीपी तेजिंदर लूथरा ने बुधवार सुबह 10 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर दोनों आरोपियों के बारे में सूचना दी। इसके अलावा डीजीपी के पुख्ता सुबूत होने जैसे कई बयानों ने आरोपियों के खिलाफ धारा जुड़ने व गिरफ्तारी की ओर संकेत कर दिया। 11 बजे के बुलावे पर आरोपी विकास बराला व आशीष कुमार पूरे 3.30 घंटे देरी से थाने में लग्जरी गाड़ी से पहुंचे। पुलिस ने उनसे करीब 2 घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन

8 of 8
Varnika Kundu and Vikas Barala - फोटो : File Photo
कार्रवाई के बाद केस में आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराएं 365 और 511 भी जोड़ दी गई। पहले दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी, 341 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया था। डीजीपी ने कहा कि पिछले चार दिनों में मामले में कई सबूत इकट्ठे किए गए हैं। अब आरोपियों से केस से संबंधित महत्वपूर्ण सुबूत प्राप्त करने है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवकों का ब्लड और यूरिन के सैंपल जांच के लिए अस्पताल में दिलवाए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें