फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराला के पोते पर भी लग चुका है युवती की किडनैपिंग का आरोप, जानिए मामला

Wed, 09 Aug 2017 10:04 AM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला - फोटो : file
बेटे की करतूत के कारण सुभाष बराला काफी फजीहत झेल रहे हैं, लेकिन यह कोई नई बात नहीं। क्योंकि उनके पोते पर भी युवती की किडनैपिंग के आरोप लग चुके हैं, जानिए मामला।
विज्ञापन

2 of 6
पत्रकारवाता करते बराला, साथ्‍ा में वेद फूलां - फोटो : amar ujala
मामला 8 मई 2017 का है। सुभाष बराला के पैतृक गांव बढईखेड़ा से एक नाबालिग लड़की किडनैप हुई। आरोप भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के पोते यानी उनके भतीजे के बेटे विक्रम उर्फ विक्की बराला पर लगे और इस मामले में विक्की के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। मामला इतना बढ़ा था कि उनके ही गांव के लोगों ने सुभाष बराला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाइवे जाम किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
barala
गायब लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी, लेकिन अचानक लापता हो गई। इस बीच गांव के ही विक्रम बराला उर्फ विक्की द्वारा नाबालिग लड़की को बाइक पर बिठाकर ले जाने की बात फैल गई थी। इसके बाद अगले दिन ग्रामीणों ने विक्की की गिरफतारी और नाबालिग लड़की की बरामदगी को लेकर टोहाना में नेशनल हाइवे पर धरना दे दिया। 

4 of 6
प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की करतूत से भाजपा असहज
इस दौरान पुलिस की भूमिका उस समय संदेह के घेरे में आ गई थी, जब पुलिस ने धरना दे रहे परिजनों एवं ग्रामीणों को ये संदेश दिया कि लड़की को बरामद कर करनाल स्थित नारी निकेतन में भेज दिया गया। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने पीड़िता के सामने बात करने की बात कही। लेकिन पुलिस ने उस समय भी ये कहा कि पीड़िता ने बयान दिए हैं कि वो विक्की के साथ अपनी मर्जी से गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
Vikas Barala
पुलिस ने यह भी बताया कि लड़की ने परिजनों के पास जाने से इंकार कर दिया है। इस मामले में ग्रामीणों ने पुलिस पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया था। वहीं केस को लेकर सुभाष बराला सीधे तौर पर ग्रामीणों के सामने नहीं आए थे, लेकिन बयान जारी करके कहा था कि आरोपी उनका दूर का रिश्तेदार है। जबकि विक्रम बराला भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अपने भाई का पोता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुभाष बराला - फोटो : bureau
मामले में हद उस समय हो गई थी जब टोहाना पुलिस ने उल्टे ग्रामीणों पर नेशनल हाइवे पर जाम लगाने के आरोप में मामले दर्ज कर लिए थे। साथ ही उन पर मामला वापस लेने के लिए दबाव बनाया। वहीं विक्रम बराला के खिलाफ मारपीट के एक मामले में भी मुकदमा दर्ज हुआ है। ऐसे में अब सुभाष बराला के बेटे पर विकास बराला पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं तो यह मामला भी उभर कर सामने आया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें