पुलिस अफसर बनने का सपना देख रहे युवक युवतियों के लिए सुनहरा मौका है। 520 पदों पर भर्ती होने जा रही है, देखिए कहीं मौका न छूट जाए।
विज्ञापन
2 of 8
पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबलों के 520 पदों पर लंबे समय से रुकी भर्ती प्रक्रिया अब 17 अप्रैल से शुरू हो रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत 17 अप्रैल से पुलिस लाइन सेक्टर-26 में फिजिकल टेस्ट शुरू हो रहा है। इसके लिए जल्द ही नंबर अलॉट कर दिए जाएंगे। वहीं आवेदनकर्ताओं को एप्लीकेशन नंबर पर दिए गए मोबाइल पर मैसेज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 8
पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आवेदनकर्ता चंडीगढ़ पुलिस की साइट से एप्लीकेशन फार्म नंबर के आधार पर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें साथ में आईडी प्रूफ भी लाना होगा। इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी। सेक्टर-26 पुलिस लाइन में होने वाली भर्ती प्रक्रिया के तहत पहले तीन दिन दो बैच में दो-दो हजार युवाओं को बुलाया जाएगा। इसके बाद आगे से रोजाना तीन-तीन हजार कैंडीडेट बुलाए जाएंगे।
4 of 8
पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
युवाओं का फिजिकल टेस्ट सुबह 6, 9 और 12 बजे से तीन बैच में होगा। पुरुषों की फिजिकल प्रक्रिया 22 जून तक चलेगी उसके बाद महिला अभ्यर्थियों बुलाया जाएगा। वहीं फिजिकल में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए उनके एडमिट कार्ड के लिए उनकी एप्लीकेशन और जानकारी बायोमैट्रिक्स रिकार्ड की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 8
पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
दिसंबर 2015 में आवेदन मांगे जाने के बाद से भर्ती प्रक्रिया केवल सीसीटीवी कैमरे न लगने से रुकी थी। पुलिस अधिकारियों के दावे के अनुसार सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 12 से 14 वेब कैमरों और वीडियो से कैमरों से भी रिकार्डिंग की जाएगी। करीब 200 पुलिसकर्मियों को प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थियों को सबसे पहले रेस में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद एक-एक कर लॉन्ग जंप, हाई जंप होगा। वहीं पुलिस भर्ती के दौरान पहली बार हाइट और चेस्ट इलेक्ट्रानिक मशीन से नापी जाएगी। पुलिस की ओर से हाइट में हिल एरिया और पुलिसकर्मियों के बच्चों को 2 इंच की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
7 of 8
पुलिस भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
कुल पद - 520 (सामान्य-286, ओबीसी-140, एससी-94) कुल आवेदन - 2.40 लाख, योग्य उम्मीदवार - 2.14 लाख, पुरुष उम्मीदवार - 1.62, महिला उम्मीदवार - 52 हजार, महिला-पुरुषों के पद - 50-50 फीसदी
सीसीटीवी कैमरों की वजह से रुकी हुई कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया के लिए फिजिकल 17 अप्रैल से शुरू हो रहा है। सेक्टर-26 पुलिस लाइन में भर्ती प्रक्रिया होगा। किसी तरह की धांधली न हो इसके लिए वहां सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं।
- तेजिंदर सिंह लूथरा, डीजीपी, चंडीगढ़ पुलिस