बर्ड फ्लू कैसे पहुंचा, नहीं पता लग पाया था
सुखना पर बर्ड फ्लू कहां से आया अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई और न ही कभी प्रशासन ने इस बारे में कुछ बताया। लेकिन जानकारों का कहना था कि लेक पर प्रवासी पक्षी आते हैं। वो ही वायरस लेकर आए होंगे। बाद में प्रवासी पक्षियों के भी सैंपल लिए गए थे लेकिन उनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हो पाई। हालांकि प्रवासी पक्षी अब भी आते हैं लेकिन बत्तखों के बिना सुखना झील वीरान ही है।