फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत, तस्वीरों में देखें- गतका के करतब

Sat, 28 Nov 2020 09:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
नगर कीर्तन। - फोटो : (सभी फोटो- अजय वर्मा) अमर उजाला
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में नगर कीर्तन आयोजित किया गया। यह नगर कीर्तन सेक्टर 19 के गुरुद्वारा साहब से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर सेक्टर-15 के गुरुद्वारा साहिब में संपूर्ण होगा।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में और पांच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ।बड़ी संख्या में संगत नगर कीर्तन में साथ साथ चल रही है। पालकी साहिब को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। स्त्री सत्संग सभा कीर्तन करते चल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
पालकी साहिब के रस्से अपने हाथों से खींचने की संगत में होड़ मची रही। जगह-जगह पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत हुआ। एक थाल सजाकर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां फल व अन्य खाने-पीने की चीजें संगत में बांटीं गईं। गतका के करतब दिखाए गए हैं।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 19 स्थित गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखकर सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। सैनिटाइजर का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मनीमाजरा में भी निकाला गया नगर कीर्तन
मनीमाजरा में भी गुरु पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन मनीमाजरा गुरुद्वारा से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुणे गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। इस मौके पर चंडीगढ़ के उपमहापौर जगतार सिंह जग्गा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फल एवं दूध की छबील लगाकर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

6 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
मोहाली : नगर कीर्तन का स्वागत, शामिल नहीं हुए बच्चे
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकाले नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। मोहाली गांव स्थित गुरुद्वारा श्री गोबिंदसर साहिब से अरदास करने के बाद नगर कीर्तन की शुरूआत हुई। कोविड के चलते नगर कीर्तन में इस बार स्कूली बच्चों ने भाग नहीं लिया। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान गतका पार्टी ने जौहर दिखाए, वहीं संगत ने नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह-जगह लंगर की व्यवस्था की थी। पालकी साहिब को रंग-बिरंगे फूलों से बखूबी सजाया गया था। नगर कीर्तन फेज-1 गुरुद्वारा श्री गोबिंदसर साहिब से शुरू होकर फेज-1 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, फ्रेंको लाइटों से डिप्लास्ट चौक, मदनपुरा चौक, गुरुद्वारा सच्चा धन से फेज-7 शॉपिंग स्ट्रीट से होता हुआ गुरुद्वारा अंब साहिब फेज-8, शिक्षा बोर्ड लाइटों से पीसीए स्टेडियम के आगे से होता हुआ फेज-10 सिल्वी पार्क से फेज-11 गुरुद्वारा साहिब जाकर संपन्न हुआ। 

8 of 9
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
कुराली में प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारा श्री हरगोबिंदगढ़ साहिब की प्रबंधक कमेटी ने संगत के सहयोग से नगर कीर्तन निकाला। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में सजाए नगर कीर्तन का नेतृत्व पांच प्यारों ने किया। नगर कीर्तन का शहर वासियों ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

9 of 9
नगर कीर्तन। - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय सब्जी मंडी में श्री गुरु अर्जुन देव जी कीर्तन अस्थान की प्रबंधक कमेटी के अलावा शहर में विभिन्न जगहों पर नगर कीर्तन का स्वागत किया। शहर के मुख्य बाजार में संगत ने नगर कीर्तन में शामिल संगत को प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स्वर्ण सिंह व सुरिंदर सिंह खालसा सहित कई गण्यमान्य उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें