फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस के करीबी का कत्ल: एक हफ्ते पहले पंजाब में बना था पैरी की हत्या का प्लान, बर्गर करेगा कातिलों को बेनकाब

Thu, 04 Dec 2025 12:39 PM IST
शाहरुख खान संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में गैंगस्टर इंद्रपीत सिंह पैरी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पैरी की हत्या की योजना एक हफ्ते पहले पंजाब में बनी थी। खरड़ से चंडीगढ़ पहुंचे शूटरों की कार शाम 4.35 बजे मोहाली मैक्स अस्पताल के आगे से निकली थी। एजीटीएफ पंजाब भी शूटरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 14
Chandigarh murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चंडीगढ़ में गैंगस्टर इंद्रपीत सिंह पैरी की हत्या की योजना पंजाब में करीब एक सप्ताह पहले बनी थी। बीते सोमवार को शूटर पूरी तैयारी के साथ चंडीगढ़ पहुंचे। वारदात कर शहर से निकलने की पूरी प्लानिंग थी। यही वजह है कि वह खाने-पीने का सामान साथ लेकर आए थे। हत्या से पहले शूटर खरड़ में थे। वहां से निकलने के बाद एक मशहूर कंपनी के आउटलेट से तीन बर्गर खरीदे थे जो शूटरों की क्रेटा गाड़ी में मिले थे। अब यही बर्गर अपराधियों को बेनकाब करेगा। 

इसे लेकर पुलिस सभी बड़े आउटलेट पर पूछताछ और सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। चंडीगढ़ पुलिस कैमरे खंगालती हुई खरड़ तक पहुंची। हालांकि, खरड़ टोल पर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की कार नहीं दिखाई दे रही। 
 
विज्ञापन

2 of 14
पंचकूला में कार छोड़ भागते आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों ने बताया कि हमलावरों की कार खरड़ में देखी गई है। इसकी पुष्टि चंडीगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी की है। सूत्रों के मुताबिक, खरड़ से मोहाली होते हुए आरोपी सेक्टर 25/38 लाइट पॉइंट से चंडीगढ़ में घुसे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 14
काला घोड़ा क्लब से निकलता पैरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार शाम 4.35 बजे शूटरों की कार मोहाली मैक्स अस्पताल के आगे से निकली। शाम लगभग 6.15 बजे सेक्टर-26 में पैरी की हत्या के बाद कार सवार हमलावर पंचकूला पहुंचे। गाड़ी एमडीसी में छोड़ने के बाद कार सवार तीन आरोपियों में से एक अलग और दो साथ भाग निकले। 

4 of 14
क्रेटा गाड़ी को छोड़कर भागते शूटर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला में लगे सीसीटीवी में आरोपी पैदल जाते हुए कैद हैं। उधर, एसएसपी कंवरदीप कौर का कहना है कि कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर कौन थे। आरोपियों की कार कई कैमरों में कैद हुई लेकिन चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे।
 
विज्ञापन

5 of 14
पैरी हत्याकांड सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की एक टीम कार के नंबर के आधार पर लुधियाना के रमेश नगर पहुंची। खबर लिखे जाने तक चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम लुधियाना में मौजूद थी। गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए पंजाब की पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) भी जुट गई है। 
विज्ञापन

6 of 14
पैरी हत्याकांड सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़ क्राइम ब्रांच, चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच, जिला क्राइम सेल, ऑपरेशन सेल और पंचकूला सीआईए स्टाफ भी अलर्ट है। साइबर क्राइम थाने की भी मदद ली जा रही है। वारदात से एक घंटे पहले आरोपी नयागांव गए थे। पुलिस बुधवार को पूरा दिन नयागांव के कैमरे खंगालती रही। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नयागांव में किसके पास गए थे। 
 
विज्ञापन

7 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
पुलिस को शक है कि आरोपी हथियार लेने गए होंगे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस पिंजौर में हुए सोनू नोल्टा हत्याकांड में शामिल पीयूष पिपलानी के पैरी की हत्या में शामिल होने के एंगल पर भी जांच कर रही है। पीयूष पहले से सोनू नोल्टा हत्याकांड में वांटेड है। 
 

8 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
दोस्त ने पिस्टल लेकर चलने को कहा- पैरी ने कर दिया था इन्कार
वारदात से पहले पैरी के एक दोस्त ने लाइसेंसी पिस्टल लेकर उसकी कार में चलने को कहा लेकिन पैरी ने साथ चलने से इन्कार कर दिया था। पुलिस क्लब संचालकों से भी पूछताछ कर रही है कि आखिर पैरी कब-कब क्लब में आया। 
 

9 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
आरोपियों की कार को देखने के लिए सेक्टर-26 क्लबों के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं लेकिन कार कहीं नहीं दिखी। आरोपी नयागांव से सीधा सेक्टर 26 टिंबर मार्केट के पास पहुंचे, जहां एक आरोपी पैरी के साथ बैठा था। हालांकि, यह साफ नहीं है कि आरोपी क्रेटा कार से उतरकर बैठा था या फिर उसने पैरी को ऐसा दिखाया कि वह अकेला ही उससे मिलने आया है।
 

10 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
पैरी का अंतिम संस्कार बुधवार को सेक्टर-25 श्मशानघाट में हुआ। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सोपू से जुड़े नेता, परिजन और कई जानकार मौजूद रहे। परिवार का कहना है कि पैरी को धोखे से बुलाकर मारा गया।

11 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
चंडीगढ़ में इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 की टिंबर मार्केट में सोमवार शाम अचानक खौफनाक घटनास्थल बन गया, जब लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात शाम लगभग 6.15 बजे हुई। पैरी लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के लिए चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में वसूली करता था।
 

12 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पैरी अपनी कीया कार में जा रहा था, तभी अचानक एक दूसरी कार ने उसका रास्ता रोक लिया। जब तक पैरी कुछ समझ पाता, तब तक बदमाशों ने उसे घेर लिया और गोलियों की झड़ी लगा दी। पैरी को छाती और कंधे पर पांच गोलियां लगी हैं।

13 of 14
पैरी की हत्या के बाद मौके पर एसपी, आईजी एवं अन्य अधिकारी, जांच करती चंडीगढ़ पुलिस की फॉरेंसिक टीम - फोटो : अजय वर्मा
घायल पैरी ने देर शाम पीजीआई में दम तोड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक, वारदात के दौरान बदमाशों में से एक ने पूरे घटनाक्रम को लाइव वीडियो कॉल के जरिए यूएस में बैठे गैंगस्टर को दिखाया और पैरी की हत्या के सबूत दिखाए।
विज्ञापन

14 of 14
इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर मौजूद लोगों को दहशत में अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इलाके को सील कर दिया है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैरी की आखिरी बातचीत किससे हुई थी। वहीं, शूटर वारदात में इस्तेमाल कार को पंचकूला में छोड़कर भाग गए हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें